Hot News

Anupama New Entry: पराग की एक्स गर्लफ्रेंड की होगी एंट्री, राही की जिंदगी में आया एक नया शख्स, कोठारी हाउस में आएगा वह इंसान

Anupama New Entry: सीरियल अनुपमा के आज रात के ट्रैक में दिखाया जाएगा कि गौतम, पराग और रजनी एक साथ मीटिंग करते हैं. रजनी का मैनेजर गौतम से पूछता है कि क्या वह 50 परसेंट शेयर के लिए तैयार है ताकि वे आगे बात कर सकें. गौतम सोचता है कि पराग इस डील के लिए नहीं मानेगा. हालांकि पराग इस डील के लिए मान जाता है. पराग, रजनी से अकेले में बात करने के लिए कहता है. दूसरी तरफ अनुपमा और डांस रानी फैशन शो के लिए प्रैक्टिस करती है. परी देखती है कि एक लड़की ने वैसा ही ड्रेस पहना है, जैसा उसने डिजाइन किया था. इस बात पर इशानी उसका मजाक उड़ाती है.

पराग की एक्स गर्लफ्रेंड की एंट्री

पराग, रजनी से पूछता है कि वह पॉलिटिशियन कैसे बन गई. रजनी उससे कहती है कि उसे क्या लगा वह उसे छोड़ देगा तो वह टूट जाएगी. पराग को लगता है कि उसे यूएस जाकर और रजनी को छड़कर बहुत गलत किया. पराग उसे समझाने की कोशिश करता है कि वह जब वापस आया तो उसने उससे कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की थी. तभी उसी वक्त गौतम वहां पर आ जाता है. रजनी काफी भावुक हो जाती है. दूसरी तरफ परी को तोशू बहुत सारे कॉल्स करता है. अनुपमा उससे पूछती है कि उसे परी और राजी के तलाक की इतनी जल्दी क्यों है.

राही पर नजर रखेगा दिवाकर

कोठारी हाउस में दिवाकर आता है, जो राही को होम ट्यूशन देने घर आएगा. मोटी बा उसे देखकर चौंक जाती है. राही उसका स्वागत करती है और उसे बताती है कि उसकी फ्रेंड सिमरन भी उसके साथ पढ़ाई करेगी. मोटी बा को लगता है कि एक यंग प्रोफेसर हर दिन घर आएगा तो लोग क्या कहेंगे. दिवाकर, राही को देखता है तो देखता ही रह जाता है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु कहती है कि फैशन शो चॉल में ही होगा. वह अपनी टीम को इसकी तैयारी करने के लिए कहती है. राही अपनी मां का साथ देने के लिए आती है.

यह भी पढ़ें– Anupama Twist: रजनी की कहानी सुनकर अनुपमा का पसीजेगा दिल, परी के लिए नया आइडिया सोचेगी उसकी दादी

The post Anupama New Entry: पराग की एक्स गर्लफ्रेंड की होगी एंट्री, राही की जिंदगी में आया एक नया शख्स, कोठारी हाउस में आएगा वह इंसान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top