Hot News

प्रत्येक गुरुवार को मनायें पंचायत दिवस : डीपीआरओ

प्रतिनिधि, खूंटी.

अड़की प्रखंड के हुंठ पंचायत का शुक्रवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक की. जिसमें उन्होंने हुंठ, सरगेया और सोसोकुटी पंचायत के कार्यों की समीक्षा की. श्री सिंह ने प्रत्येक गुरुवार को पंचायत दिवस मनाने का निर्देश दिया. हुंठ के पंचायत सचिव ने बताया कि पंचायत की बैठक महीना में एक बार होती है. डीपीआरओ ने कहा कि पंचायत दिवस में पंचायत स्तर के सभी कर्मी और जनप्रतिनिधि भाग लेंगे. जिसमें सुदूर गांव के लोग को प्रशासनी लाभ की जानकारी मिल सकेगी. उन्होंने पंचायत की बैठक में जिला समन्वयक, एएनएम, स्वास्थ्य सहिया, प्रखंड समन्वयक, श्रमिक मित्र, कृषि मित्र, जनसेवक, रोजगार सेवक, राजस्व उपनिरीक्षक, पंचायत की मुखिया की अध्यक्षता में सभी विभागों की समीक्षा करने का निर्देश दिया. बैठक में पंचायत समिति सदस्यों, वार्ड सदस्यों को भी आमंत्रित करने के लिए कहा. डीपीआरओ ने कहा कि पंचायत दिवस में स्त्रीओं को सशक्त करने के लिए जेएसएलपीएस के कर्मियों को भी आमंत्रित करने का निर्देश दिया. जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने पब्लिक सर्विस डिलीवरी और डिजीटल पंचायत पर फोकस करने का निर्देश दिया. कहा कि इससे क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा. उन्होंने ग्रामीणों से अफीम की खेती नहीं करने की अपील की. वहीं अफीम की खेती से होनेवाले दुष्प्रभाव तथा कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. बैठक में पंचायत के मुखिया. राजेश्वर बैठा, बाल गोविंद महतो, सोमा मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.

हुंठ पंचायत में समीक्षा बैठकB

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post प्रत्येक गुरुवार को मनायें पंचायत दिवस : डीपीआरओ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top