Hot News

धान काटने में हुआ विवाद तीन पर प्राथमिकी दर्ज

दिनारा.

नटवार थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव में दूसरे की खेत से जबरन धान काटने के मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. नटवार थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि विशंभरपुर निवासी स्व रामाशीष राय के पुत्र मुख्तार राय के आवेदन पर विशंभरपुर टोला निवासी स्व बलखीरा यादव के पुत्र पारस यादव, उसकी पत्नी शारदा देवी और पुत्र राकेश यादव के विरुद्ध जोर जबरदस्ती करते हुए उनके खेत से धान काटने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वादी ने आवेदन में कहा है कि जमीन उनकी है और रसीद भी उनके नाम से कटता है. उक्त जमीन का खतियान भी मौजूद है. आरोप है कि मना करने के बावजूद आरोपितों ने रंगदारी पूर्वक धान काट लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जानकारी अंचलाधिकारी को दे दी गयी है और पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post धान काटने में हुआ विवाद तीन पर प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top