Hot News

Masala Makhana Recipe: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं सबसे क्रिस्पी और हेल्दी स्नैक

Masala Makhana Recipe: भाग-दौड़ भरी जिंदगी में टाईम की हर किसी के पास कमी है.ऐसे में जब हम कीचन में जाते हैं हमारी कोशिश होती है कि हम कुछ ऐसा बनाये जो क्रिस्पी और स्वादिष्ट हो साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद हो.ऐसे में मसाला मखाना से बेस्ट क्या हो सकता है.मखाना प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है और इसे सिर्फ 5 मिनट में तैयार किया जा सकता है. यह आपको स्लिम फीगर देगा सााथ ही बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा.

सामग्री

  • 2 कप मखाना
  • 1–2 tsp घी या 1 tsp तेल
  • ½ tsp हल्दी पाउडर
  • ½ tsp लाल मिर्च पाउडर
  • ½ tsp चाट मसाला
  • ½ tsp काला नमक (ऑप्शनल)
  • स्वादानुसार नमक
  • ½ tsp काली मिर्च (ऑप्शनल)
  • 1 tsp भुना जीरा पाउडर
  • थोड़ी कसूरी मेथी (ऑप्शनल)
  • ¼ tsp गरम मसाला (ऑप्शनल)

बनाने की विधि

मखाने को रोस्ट करें

  • पैन गर्म करें और उसमें मखाना डालें.
  • धीमी–मध्यम आँच पर 3–4 मिनट तक भूनें.
  • जब हाथ से दबाने पर कड़क आवाज आए समझ लें कि मखाना क्रिस्पी हो चुका है.

तड़का करें तैयार

  • एक छोटा सा घी/तेल पैन में डालें.
  • गैस धीमी रखें ताकि मसाले जलें नहीं.
  • अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, काली मिर्च और नमक डाल दें.

मखाना को मसालों के साथ मिलाए

  • रोस्टेड मखाना इस मसाले में डालें और अच्छे से मिलाए.
  • गैस धीमी रखें ताकि मसाले समान रूप से कोट हो जाए.

अंतिम टच

  • चाट मसाला और भुना जीरा पाउडर ऊपर से डालें.
  • चाहें तो थोड़ा गरम मसाला और कसूरी मेथी भी छिड़क सकते हैं.
  • 1 मिनट और भूनकर गैस बंद कर दें.

Also Read : Moong Dal Kadhi Recipe: सर्दियों में बनाये गरमा-गरम प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल कढ़ी

Also Read : Pani Puri Cutlet Recipe: झटपट बनाएं यह वायरल फ्यूजन स्नैक,आलू टिक्की भी लगेगी फीकी

Also read : Dhaba Style Egg Curry: इस सीक्रेट रेसिपी से घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल अंडा करी, बार बार बनाने की करेंगे डिमांड

The post Masala Makhana Recipe: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं सबसे क्रिस्पी और हेल्दी स्नैक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top