नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: समस्तीपुर मंडल द्वारा बिना टिकट/उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं ताकि बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित किया जा सके ।
इसी क्रम में दिनांक 09.12.25 को समस्तीपुर मंडल के विभिन्न खण्डों पर सुबह 6.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक 16 घंटे तक किला बंदी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया ।
इस दौरान अधिकारियों की अलग-अलग टीम, जिसमे लगभग 206 टिकट जाँचकर्मी रेलवे अधिकारी एवं RPF आरपीएफ जवान शामिल थे, स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया जिसमें बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के कुल 5446 मामलों से जुर्माने के रूप में 46.04 लाख की राशि प्राप्त हुई।
इस अभियान के दौरान मंडल के समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच की गई ।
इस अभियान में जंक्शन स्टेशन के सभी FOB, प्रवेश/निकास द्वार, प्रतीक्षालय एवं प्लेटफार्मों आदि पर विशेष टिकट चेकिंग दस्ते तैनात किये गये।

