Hot News

Motihari: एक ही रात पांच घरों में सेंधमारी कर चोरों ने हजारों की संपत्ति उड़ाई

सिकरहना. कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में चोरों ने बुधवार की रात पांच घरों में सेंधमारी कर हजारों की संपत्ति चुरा ली. चोरों ने बड़ी कुशलता से घटना को अंजाम दिया कि घरों में सोये परिवार वालों को कानों कान घटना की समाचार नहीं लगी. बलुआ गांव निवासी रामचंद्र ठाकुर के ईट से बने घर के पिछले दीवार को काटकर चोरों ने अंदर प्रवेश किया तथा बैग व पेटी में रखे बीस हजार नकद, सोने की हनुमानी, चांदी की चेन, पायल, तीन मोबाइल,महंगे कपड़े वगैरह लेकर चलते बने. घर में सोये परिजनों को चोरों की इस हरकत की भनक तक नहीं लगी. इसी प्रकार चोरों ने अनिल साह के घर की दीवार में सेंधमारी कर घर में घुसे तथा एक मोबाइल, चार अटैची में रखे कपड़े व आभूषण लेकर फरार हो गये.चोरों ने गांव के रामएकबाल महतो, मोहन बैठा, रूदल बैठा के घर में भी सेंधमारी कर हजारों रूपये के सामानों की चोरी कर ली हैं.एक ही रात पांच घरों में हुई सेंधमारी की घटना से गांव के लोग दहशत में हैं. चोरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीण अब रतजगा करने पर विवश हो रहे हैं. इधर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली हैं.चोरी की वारदात का सत्यापन कराया जा रहा हैं.रात्रि गश्ती बढ़ाई जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Motihari: एक ही रात पांच घरों में सेंधमारी कर चोरों ने हजारों की संपत्ति उड़ाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top