Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है. बुधवार को सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गई. इस दौरान 12 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए. अब कुल 152 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, आठ सीटों के लिए कुल 164 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था. स्क्रूटनी के बाद 152 नामांकन वैध पाए गए हैं.
आठ सीटों पर 164 प्रत्याशियों ने भरा था पर्चा
विधान परिषद की चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होना है. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, तिरहुत, दरभंगा और कोशी शामिल हैं. वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, तिरहुत, दरभंगा और सारण सीट है.
पटना स्नातक क्षेत्र से 22 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था. इनमें चार के पर्चे रद्द हुए हैं. अब यहां 18 प्रत्याशी मैदान में हैं.
तिरहुत स्नातक क्षेत्र में 20 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था. स्क्रूटनी में तीन नामांकन खारिज हुए. यहां अब 17 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे.
दरभंगा स्नातक क्षेत्र में 40 नामांकन दाखिल हुए थे. इनमें किसी भी प्रत्याशी का पर्चा खारिज नहीं हुआ. सभी 40 उम्मीदवार मैदान में हैं.
कोशी स्नातक क्षेत्र में 16 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था. इनमें एक पर्चा रद्द हुआ. अब यहां 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 62 प्रत्याशी वैध
चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 66 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था. स्क्रूटनी में चार पर्चे खारिज हुए. इसके बाद 62 प्रत्याशी मैदान में हैं.
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 22 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था. इनमें तीन पर्चे रद्द हुए. अब 19 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे.
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 19 नामांकन दाखिल हुए थे. सभी 19 पर्चे सही पाए गए. यहां कोई नामांकन रद्द नहीं हुआ.
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 11 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था. सभी 11 नामांकन वैध पाए गए हैं.
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 14 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था. इनमें एक नामांकन रद्द हुआ. अब 13 प्रत्याशी मैदान में हैं.
बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें
स्त्री प्रत्याशी भी मैदान में
स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में स्त्री प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रही हैं. स्नातक क्षेत्र से पटना में निर्दलीय रंजू कुमारी मैदान में हैं. तिरहुत से राजद की रश्मि विनायक गौतम ने नामांकन किया है.
दरभंगा से नेहा कुमारी और रिंकी कुमारी चुनाव लड़ रही हैं. कोशी से निर्दलीय वंदना कुमारी मैदान में हैं.
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पटना से निर्दलीय अर्चिता प्रकाश और जनसुराज की दिव्या ज्योति प्रत्याशी हैं. तिरहुत से निर्दलीय कुमारी रूपम और पूर्णिमा मिश्रा मैदान में हैं. दरभंगा से निर्दलीय निक्की झा चुनाव लड़ रही हैं.
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कोई स्त्री प्रत्याशी मैदान में नहीं है.
23 अक्टूबर को होगा मतदान
बिहार विधान परिषद की इन आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा. इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी की है.
मतदान के दिन संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं को विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा. यह सुविधा सिर्फ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं के लिए लागू होगी.
पटना, तिरहुत, दरभंगा और कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के साथ पटना, तिरहुत, दरभंगा और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे.
Also Read: मानसून की विदाई से पहले पटना में तेज बारिश, बिहार के इन 26 जिलों में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट
The post बिहार MLC चुनाव: 12 नामांकन रद्द, अब 152 प्रत्याशी मैदान में, इस सीट पर 40 उम्मीदवार appeared first on Naya Vichar.

