Hot News

क्रिसमस पर चिकन कीमा समोसा मेहमानों को परोस दिया तो भूल जाएंगे केक खाना, 45 मिनट में हो जाएगा फुल टू रेडी

Chicken Keema Samosa: क्रिसमस में घर पर मेहमानों का आना लाजमी होता है. उस वक्त उसके स्वागत में कुछ ऐसा स्नैक्स परोसा जाए जो यूनिक के साथ टेस्टी और झटपट बने तो मेहमानों की खुशी दोगुनी हो जाती है. ऐसे में चिकन कीमा समोसा एक बेहतरीन विकल्प है, जो पारंपरिक स्वाद के साथ मॉडर्न ट्विस्ट भी देता है. खास बात ये है कि इस डिश को बनाने में ज्यादा समय लगता है. यह 45 से 60 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है.

क्यो खास है मेहमानों के लिए चिकन कीमा समोसा

चिकन कीमा समोसा न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि यह दिखने में भी आकर्षक होता है. इसे आप चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक के साथ आसानी से सर्व कर सकते हैं.

Also Read: Matar Suji Appe Recipe: ब्रेकफास्ट में ट्राय करें सॉफ्ट-स्पॉन्जी मटर सूजी अप्पे, स्वाद ऐसा कि हर कोई बार-बार मांगने को हो जाए मजबूर

आवश्यक सामग्री

  • चिकन कीमा- 250 ग्राम
  • समोसा पट्टी / मैदा- आवश्यकतानुसार
  • प्याज (बारीक कटा)- 1
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
  • हरी मिर्च (बारीक कटी)- 1-2
  • धनिया पत्ता- 2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- ½ चम्मच
  • गरम मसाला- ½ चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- ¼ चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- तलने के लिए

चिकन कीमा तैयार करने का तरीका

  • सबसे पहले चिकन को बारीक पीस में काट लें.
  • फिर कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें. अब इसमें बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
  • अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक अच्छी तरह भूनें. इसके बाद अपने बारीक कटे चिकन को डालें और मध्यम आंच पर अच्छी तरह पकाएं.
  • जब कीमा सूखने लगे, तो इसमें नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च और गरम मसाला डालें. अंत में हरा धनिया मिलाकर गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें.

समोसा बनाने का तरीका

समोसा पट्टी लें और उसमें तैयार चिकन कीमा भरें. समोसे को अच्छी तरह बंद करें ताकि तलते समय वह खुले नहीं. अब कड़ाही में तेल गरम करें और धीमी आंच पर समोसों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें. लीजिए आपका चिकन कीमा समोसा तैयार हो गया है, इसे आप गर्मा गरम हरी चटनी, टमाटर सॉस के साथ परोस सकते हैं.

Also Read: Aloo Gajar Matar Sabji: सर्दियों में लंच या डिनर में जरूर ट्राई करें आलू गाजर मटर की सब्जी, ऐसे करें तैयार

The post क्रिसमस पर चिकन कीमा समोसा मेहमानों को परोस दिया तो भूल जाएंगे केक खाना, 45 मिनट में हो जाएगा फुल टू रेडी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top