Hot News

घर का दरवाजा नहीं खुला, अंदर मिला दर्दनाक सच, रहस्यमयी घटना की जांच में जुटी पुलिस

Bihar, राजेश गुप्ता: लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक ही बंद कमरे से मां और बेटी के शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतकों की पहचान स्वर्गीय छोटू बिंद की पत्नी गौरी देवी और उनकी पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम और सन्नाटे का माहौल है.

दिल्ली में मजदूरी करता है बेटा

गौरी देवी अपने एक कमरे के मकान में बेटी काजल के साथ रहती थीं. उनके दोनों बेटे दिल्ली में मजदूरी करते हैं. सोमवार को काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला और भीतर से कोई हलचल नहीं दिखी. इससे स्थानीय लोगों को अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर किसी तरह बंद कमरे का दरवाजा खोला, जहां मां-बेटी के शव पलंग पर पड़े मिले. इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

FSL टीम ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही सूर्यगढ़ा SHO भगवान राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. कमरे की जांच के दौरान पुलिस को बिस्तर और आसपास उल्टी के निशान मिले हैं. इससे किसी जहरीले पदार्थ के पीने की आशंका जताई जा रही है. घटना को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) टीम को बुलाया. लखीसराय से पहुंची एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सबूत इकठ्ठा किये.

भगवान राम ने बताया, “प्रथम दृष्टया मामला किसी जहरीली वस्तु के सेवन का प्रतीत होता है, जिससे संभवतः सोते समय ही दोनों की मृत्यु हो गई. हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.”

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, लेकिन इस रहस्यमयी मौत को लेकर कोई भी खुलकर कुछ कहने से बच रहा है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लखीसराय भेज दिया है.

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य साजिश है. दिल्ली में रह रहे परिजनों के लौटने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद जांच में और अहम सुराग मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में दाखिल-खारिज प्रक्रिया अब आसान, जान लें जरूरी दस्तावेज

The post घर का दरवाजा नहीं खुला, अंदर मिला दर्दनाक सच, रहस्यमयी घटना की जांच में जुटी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top