Hot News

Bihar News: औरंगाबाद में संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, इलाके में तनाव, भारी संख्या में पुलिस कर रही कैंप

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरार टोला हरिनगर में असामाजिक तत्वों द्वारा संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. जिसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. यह मामला शनिवार सुबह सामने आया जब पूजा के लिए मंदिर पहुंची स्त्रीओं ने टूटी हुई प्रतिमा देखी. इसके बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया, और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की.

ग्रामीणों का आरोप- पहले से दी गई थी धमकी

ग्रामीणों ने गांव के ही एक युवक सहित 10 लोगों पर प्रतिमा तोड़ने का आरोप लगाया है. आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि आरोपियों ने पहले भी धमकी दी थी, जिसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई गई थी. ग्रामीणों ने प्रशासन से 12 घंटे के भीतर नई प्रतिमा स्थापित करने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

सरस्वती पूजा विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला

पुलिस इस घटना को सरस्वती पूजा के दौरान हुए विवाद से जोड़कर भी देख रही है. बताया जा रहा है कि सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट भी हुई थी. जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा था.

Also Read: महाकुंभ जाने की होड़: श्रद्धालुओं की भीड़ से पटना जंक्शन पर हड़कंप, ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी

पुलिस की कड़ी निगरानी, 10 लोग हिरासत में

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विकास कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. एसडीओ मनोज कुमार और एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने भी घटनास्थल का मुआयना किया. फिलहाल, पुलिस ने पूछताछ के लिए 10 लोगों को हिरासत में लिया है और पूरे गांव में सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

The post Bihar News: औरंगाबाद में संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, इलाके में तनाव, भारी संख्या में पुलिस कर रही कैंप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top