Hot News

रात में फोन चलाने की आदत नहीं छूट रही? नींद सुधारने के लिए आजमाएं ये 2 आसान तरीके

How to Stop Using Phone at Night: आजकल सोने से पहले फोन देखना लोगों की रोजमर्रा की आदत का हिस्सा बन गया है. कोई सोशल मीडिया चेक करता है, तो कोई न्यूज पढ़ते-पढ़ते रील्स देखने लगता है. शुरुआत में यह कुछ मिनटों का ब्रेक लगता है, लेकिन कई बार यही आदत देर रात तक जागने की वजह बन जाती है. लगातार स्क्रीन पर स्क्रॉल करने की इस आदत को डूमस्क्रॉलिंग कहा जाता है. डूमस्क्रॉलिंग खासकर रात के समय परेशानी बढ़ा सकती है. लगातार नए पोस्ट, वीडियो और समाचारें देखने से दिमाग को आराम देने के बजाय वह लगातार नई जानकारी प्रोसेस करता रहता है. ऐसे में सोने का समय आगे खिसक सकता है और अगले दिन नींद पूरी न होने की वजह से सुस्ती महसूस हो सकती है. अगर आप भी रात में फोन छोड़ नहीं पाती हैं, तो अपनी डिजिटल रूटीन में ये दो छोटे बदलाव करके देख सकती हैं.

फोन की स्क्रीन को कर दें ब्लैक एंड व्हाइट

  • फोन को कम आकर्षक बनाने के लिए रात में ग्रेस्केल फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे स्क्रीन पर मौजूद रंग हटकर डिस्प्ले ब्लैक एंड व्हाइट दिखाई देने लगती है. इसका मकसद फोन को पूरी तरह छोड़ना नहीं, बल्कि उसे कम आकर्षक बनाना है.
  • सोने से कुछ समय पहले यह फीचर ऑन करके जरूरी काम निपटाने के बाद फोन को एक तरफ रख दें. धीरे-धीरे यह आपकी रात की स्क्रीन-टाइम आदत को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है.

बेडरूम में बनाएं ‘फोन पार्किंग स्पॉट’

  • फोन को बिस्तर के पास रखने की बजाय सोने से पहले उसके लिए एक तय जगह बना लें. यह जगह बेड से इतनी दूर हो कि लेटे-लेटे हाथ बढ़ाकर फोन उठाना आसान न हो. अगर फोन का इस्तेमाल अलार्म के लिए करती हैं, तो अलग अलार्म क्लॉक रखना बेहतर विकल्प हो सकता है.
  • इस छोटे से बदलाव का फायदा यह है कि रात में अचानक नींद खुलने पर तुरंत नोटिफिकेशन देखने या सोशल मीडिया खोलने का मौका कम हो जाता है.

रात में फोन से दूरी बनाने की आदत डालें

याद रखें, बेहतर नींद के लिए सिर्फ जल्दी बिस्तर पर जाना काफी नहीं है. सोने से पहले दिमाग और आंखों को डिजिटल ब्रेक देना भी जरूरी है. इसलिए रात की शुरुआत से ही फोन के इस्तेमाल की सीमा तय करें और धीरे-धीरे स्क्रीन से दूरी बनाने की आदत डालें.

यह भी पढ़ें: रातभर नहीं आई अच्छी नींद? अगले दिन खुद को ऐसे करें जल्दी रिकवर

The post रात में फोन चलाने की आदत नहीं छूट रही? नींद सुधारने के लिए आजमाएं ये 2 आसान तरीके appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top