Aaj Ka Vrishabh Rashifal 29 December 2025: आज 29 दिसंबर 2025, दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी उपरांत दशमी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा प्रातः 07: बजकर 41 मिनट तक मीन राशि उपरांत मेष राशि मे प्रवेश करेंगे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. बुध वृश्चिक राशि मे दोपहर 01:00 बजे तक रहेंगे उपरांत धनु राशि मे प्रवेश करेंगे , देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन सोमवार ….
Vrishabh Aaj Ka Rashifal वृषभ आज का राशिफल
वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए स्थिरता, संतुलन और नई जिम्मेदारियां लेकर आएगा. बुध के धनु राशि में गोचर के प्रभाव से आपके सोचने-समझने की क्षमता बढ़ेगी.
करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज आपके मेहनत और धैर्य की सराहना होगी. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा.
रिलेशनशिप: रिश्तों में आज सामंजस्य और मेलजोल बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी. प्रेम संबंधों में विश्वास और समझ बढ़ेगी.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मानसिक तनाव कम रहेगा और ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा. हल्का व्यायाम और संतुलित भोजन से स्वास्थ्य और बेहतर होगा.
सावधानी: आज अपने क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखें. किसी भी वित्तीय या कानूनी मामले में जल्दबाजी से बचें. वाहन चलाते समय सतर्क रहें.
उपाय: बुध ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए हरे मूंग का दान करें.“ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का 11 या 21 बार जाप करें. हरे रंग का वस्त्र धारण करना लाभकारी रहेगा.
शुभ रंग: हरा और पीला
शुभ अंक: 2 और 8
चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581
Also Read: Weekly Rashifal: साल 2026 का पहला सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा टाइट, पार्टनर से होगा मतभेद, पढ़ें सप्ताहिक राशिफल
The post Aaj Ka Vrishabh Rashifal 29 December 2025: वृषभ राशि वालों के भाग्य देगा साथ और पार्टनर से बढ़ेगा प्यार, पढें आज का वृषभ राशिफल appeared first on Naya Vichar.

