Hot News

Train Accident: टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में बड़ा हादसा, आग लगने से एक यात्री की मौत

Train Accident: आंध्र प्रदेश के यलमंचिली क्षेत्र में सोमवार तड़के टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो कोचों में आग लगने से एक यात्री की मौत हो गई. यह घटना विशाखापट्टनम से लगभग 66 किलोमीटर दूर हुई. पुलिस के अनुसार, आग लगने की सूचना रात करीब 12:45 बजे मिली. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने के समय प्रभावित बी1 और एक अन्य कोच में क्रमशः 82 और 76 यात्री सवार थे. हादसे के बाद बी1 कोच से एक शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में हुई है.

घटना के बाद दोनों क्षतिग्रस्त कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया. शेष ट्रेन को एर्नाकुलम की ओर रवाना कर दिया गया है. रेलवे प्रशासन ने प्रभावित कोचों के यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच के लिए दो फॉरेंसिक टीमें मौके पर काम कर रही हैं. मामले की विस्तृत जांच जारी है.

लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

टाटानगर से एर्नाकुलम जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में जैसे ही आग लगी, यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. घटना के दौरान लोको पायलट ने रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के एक कोच से उठती आग की लपटें देखीं और तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को रोक दिया. समय रहते ट्रेन रोक दिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया.

The post Train Accident: टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में बड़ा हादसा, आग लगने से एक यात्री की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top