Hot News

थावे मंदिर से चोरी सामान को बरामद करने गई थी पुलिस, हाथ लगी छपरा मंदिर से चोरी की मूर्तियां 

Bihar SIT Action: बिहार के प्रसिद्ध सिद्धपीठ गोपालगंज के थावे मंदिर में हुए चोरी मामले में सामान बरामद करने गई पुलिस को सोमवार को छपरा मंदिर से चोरी की गई राम-सीता की बेशकीमती अष्टधातु की मूर्तियां बरामद हो गईं. गोपालगंज पुलिस की SIT ने थावे मंदिर चोरी मामले में फरार आरोपी शरीफ साईं के घर छापेमारी की.  

गड्ढा खोदकर छुपाई गई मूर्तियां 

नगर थाने के अरार मोहल्ले में चल रही छापेमारी में पुलिस को राम-सीता की बेशकीमती अष्टधातु की मूर्तियां मिलीं.  ये मूर्तियां छपरा के मंदिर से चोरी कर लाई गई थीं, जिसे जमीन के अंदर गड्ढा खोदकर उसमें छिपाकर रखा गया था और ऊपर से ईंट की सोलिंग की गई थी. पुलिस और मेटल डिटेक्टर की टीम ने एक-एक कमरे और घर के आसपास के घरों की तलाशी के बाद इसका पता लगाया. 

Bihar News
थावे मंदिर से चोरी सामान को बरामद करने गई थी पुलिस, हाथ लगी छपरा मंदिर से चोरी की मूर्तियां  2

पुलिस ने क्या कहा ? 

SP अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस ने फरार वांटेड शरीफ साईं के घर से चोरी की गई राम-सीता की बेशकीमती मूर्तियां, एक देसी कट्टा, एक मूर्ति का बायां हाथ टूटा हुआ, दोनों मूर्तियों पर जनेऊ पहने हुए चिन्ह, अष्टधातु के तीन पीस, मूर्ति खड़ा करने वाला स्टैंड, सिलाई मशीन और उसका फ्रेम, तीन चूल्हे, गैस सिलेंडर, हैंड कटर, ताला काटने वाली मशीन आदि बरामद की. 

Also read: छपरा के ऐतिहासिक धर्मनाथ मंदिर में बड़ी चोरी, करोड़ों की संपत्ति पर हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस

मां और पत्नी गिरफ्तार 

इस मामले में पुलिस ने शरीफ साईं की पत्नी शब्बा खातुन और उसकी मां मदीना खातून को गिरफ्तार किया है.  पुलिस का दावा है कि इनसे पूछताछ के बाद कई जानकारी मिली है. पुलिस को उम्मीद है कि इनकी गिरफ्तारी से मूर्तियों के चोरी के मामले में भी बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है और थावे मंदिर चोरी कांड का तार आगे बढ़ सकता है.मंदिर में चोरी किए गए आभूषणों की रिकवरी पुलिस के लिए पहली प्राथमिकता है. 

The post थावे मंदिर से चोरी सामान को बरामद करने गई थी पुलिस, हाथ लगी छपरा मंदिर से चोरी की मूर्तियां  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top