Hot News

Bengali Sweet Sandesh Recipe: घर पर बनाएं मार्केट जैसा बंगाली संदेश, बस आसान रेसिपी के साथ

Bengali Sweet Sandesh Recipe: बंगाल की मिठाइयों की दुनिया में संदेश (Sandesh) का एक खास स्थान है. यह एक पारंपरिक और लोकप्रिय बंगाली मिठाई है, जो मुख्य रूप से ताज़े छेने से बनाई जाती है. हल्की मिठास, मुलायम बनावट और शुद्ध स्वाद इसकी पहचान है. संदेश न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी अपेक्षाकृत हल्की मिठाई मानी जाती है. त्योहारों, पूजा-पाठ, मेहमानों के स्वागत या खास अवसरों पर बंगाली संदेश मिठास के साथ-साथ परंपरा की खुशबू भी बिखेरता है. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कैसे आप इसे घर में बना सकते हैं.

संदेश बनाने के लिए सामग्री

⦁ फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
⦁ नींबू का रस / सिरका – 2 टेबलस्पून
⦁ पिसी चीनी – 4–5 टेबलस्पून (स्वादानुसार)
⦁ इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
⦁ केसर या पिस्ता (गार्निश के लिए)
⦁ थोड़ा सा दूध (भूनने के लिए)

कैसे बनाते हैं संदेश

छेना तैयार करें

⦁ दूध को उबालें और गैस बंद कर दें.
⦁ उसमें धीरे-धीरे नींबू का रस डालें.
⦁ दूध फट जाए तो मलमल के कपड़े से छान लें.
⦁ ठंडे पानी से धोकर सारा खट्टापन निकाल दें.
⦁ कपड़े में बांधकर 20–30 मिनट टांग दें ताकि पानी निकल जाए.

छेना मसलें

⦁ अब छेने को किसी प्लेट में निकालकर हथेली से 8–10 मिनट तक अच्छी तरह मसलें.
⦁ जब तक वह चिकना और मुलायम न हो जाए, तब तक मसलते रहें.

पकाने की प्रक्रिया

⦁ कढ़ाही को धीमी आंच पर रखें.
⦁ उसमें छेना और पिसी चीनी डालें.
⦁ लगातार चलाते हुए 5–7 मिनट पकाएँ.
⦁ जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे, गैस बंद कर दें.
⦁ इलायची पाउडर मिलाएँ.

संदेश को आकार दें

⦁ हल्का ठंडा होने पर छोटे-छोटे गोले बनाएं.
⦁ ऊपर से पिस्ता या केसर से सजाएँ.
⦁ चाहें तो साँचे में भी बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: न्यू ईयर पार्टी में सब पूछेंगे रेसिपी, बस परोसें कश्मीरी स्टाइल चिकन रोगन जोश, 45 मिनट में फाइनल

यह भी पढ़ें: Indian Sweets Recipe: मीठे में क्या बनाएं? जानिए टेस्टी इंडियन स्वीट्स रेसिपी

The post Bengali Sweet Sandesh Recipe: घर पर बनाएं मार्केट जैसा बंगाली संदेश, बस आसान रेसिपी के साथ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top