Hot News

प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद भी नहीं रुक रही उर्वरक की कालाबाजारी

शिवहर. भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला बीस सूत्री कमिटी सदस्य बसंत कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासनिक के कोशिश बाद भी जिले में खाद्य की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रहा है.आज भी पूरे जिले में किसी भी रिटेलर के यहां यूरिया 325 रूपये से 350 रुपये तक मिल रहा है.इसके बावजूद भी बोरा का वजन सही नहीं मिल पा रहा है.जिले के खुदरा दुकानदारों का कहना है कि डीलर के यहां से ही हमलोगों को ज्यादा पैसा बढ़ाकर दिया जा रहा है.वजन भी डीलर के यहां से बैग में कम रहता है.डीएपी का भी वही हाल है.ये भी बाजार में प्रशासन द्वारा निर्धारित मूल्य से ज्यादा पर किसानों को खरीदना पड़ रहा है.वही बसंत कुमार सिंह ने कहा कि एक तो सहकारिता विभाग के लापरवाही से किसानों को अपना धान बिचौलिया के हाथों सस्ते दाम पर बेचना पर रहा है और खाद्य निर्धारित मूल्य से ज्यादा पर खरीदना पड़ रहा है.जिससे दोहरी मार किसान को झेलना पड़ रहा है.फिर भी जिला कृषि पदाधिकारी का रुख किसानों के प्रति सराहनीय है.लेकिन सहकारिता विभाग की नींद शिवहर जिले में कब खुलेगी ये सोचनीय विषय है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद भी नहीं रुक रही उर्वरक की कालाबाजारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top