Hot News

Ratha Saptami 2026: 24 या 25 जनवरी कब है रथ सप्तमी? जानें पूजा की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि

Ratha Saptami 2026: रथ सप्तमी भगवान सूर्यदेव को समर्पित पर्व है. यह हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है. इसे माघ सप्तमी और भानु सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन भक्त श्रद्धापूर्वक सूर्यदेव की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. साथ ही स्नान और दान का भी विशेष महत्व माना गया है. साल 2026 में रथ सप्तमी कब मनाई जाएगी, आइए जानते हैं.

कब है रथ सप्तमी 2026

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि की शुरुआत 24 जनवरी की मध्यरात्रि 12 बजकर 31 मिनट से होगी. वहीं, सप्तमी तिथि का समापन 25 जनवरी की देर रात 11 बजकर 10 मिनट पर होगा.
ऐसे में वर्ष 2026 में रथ सप्तमी 25 जनवरी को मनाई जाएगी.

रथ सप्तमी के दिन स्नान का शुभ मुहूर्त

रथ सप्तमी के दिन स्नान करने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 26 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर होगा.

रथ सप्तमी पूजा विधि

पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर शुभ मुहूर्त में स्नान करें. इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है. इसके बाद घर और मंदिर में गंगाजल का छिड़काव करें. अब एक लोटा लें और उसमें शुद्ध जल, दूर्वा, फूल और अक्षत डालें. इसके बाद भगवान सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करते हुए उन्हें जल अर्पित करें. अंत में सूर्यदेव की चालीसा का पाठ करें और श्रद्धापूर्वक उन्हें नमन कर पूजा संपन्न करें.

भगवान सूर्यदेव के मंत्र

सामान्य मंत्र

ॐ सूर्याय नमः
ॐ घृणि सूर्याय नमः

सूर्यदेव गायत्री मंत्र

ॐ आदित्याय विद्महे दिवाकराय धीमहि. तन्नो सूर्यः प्रचोदयात्॥

रथ सप्तमी का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रथ सप्तमी भगवान सूर्य के जन्मदिवस का प्रतीक मानी जाती है. इस दिन सूर्यदेव की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन से रोग, दुख और कष्ट दूर होते हैं तथा जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी समाचारें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Naya Vichar

The post Ratha Saptami 2026: 24 या 25 जनवरी कब है रथ सप्तमी? जानें पूजा की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top