Hot News

नेमरा से सीधे कसमार पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

कसमार. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार की सुबह अचानक कसमार पहुंच गये. उनके साथ उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी थीं. बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव नेमरा से सीधे निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा सड़क का जायजा लेते हुए कसमार पहुंचे. उनके अचानक पहुंचने से स्थानीय लोगों में उत्सुकता देखी गयी.

कसमार पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन तीनकोनिया चौक स्थित कुणाल जायसवाल की चाय-पकौड़ी दुकान पर पहुंचे. दोनों करीब 10 मिनट तक दुकान पर रुके. इस दौरान उन्होंने पकौड़ी खायी और वहां मौजूद ग्रामीणों को भी पकौड़ी खिलायी. मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन को अपने बीच पाकर स्थानीय लोग उत्साहित नजर आये. ग्रामीणों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवायीं.

चाय-पकौड़ी की दुकान पर मौजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनका यह कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं था. वे घूमने के उद्देश्य से कसमार आये थे. मुख्यमंत्री का यह सहज और अनौपचारिक अंदाज स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा.

सेवाती घाटी के विकास की जगी उम्मीद

कसमार से वापसी के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सेवाती घाटी भी पहुंचे और वहां की स्थिति का जायजा लिया. सूचना मिलने पर बोकारो के डीसी अजय नाथ झा भी वहां पहुंचे. इस दौरान सेवाती घाटी के विकास को लेकर चर्चा हुई.

ये भी पढ़ें: Vijaya Dashami 2026: दशहरा पर CM हेमंत सोरेन का संदेश, बोले- अंत में जीत सत्य की ही होती है

प्राकृतिक खूबसूरती के लिए चर्चित सेवाती घाटी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग लंबे समय से उठती रही है. मुख्यमंत्री के दौरे से इस मांग को लेकर एक बार फिर उम्मीद जगी है. हालांकि, घाटी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के संबंध में प्रशासन की ओर से किसी आधिकारिक घोषणा की जानकारी नहीं मिली है.

सेवाती घाटी का पर्यटन विकास होने से क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है. ऐसे में मुख्यमंत्री के इस दौरे को क्षेत्र के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शेरे आलम, प्रखंड सचिव सोहेल अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

The post नेमरा से सीधे कसमार पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top