Hot News

‘माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा’, विधायक श्रेयसी सिंह ने जमुई पथराव घटना पर दी कड़ी चेतावनी

Bihar News: बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के बालियोंडीह में रविवार को हिंदू संगठन के सदस्यों पर हुए पथराव की घटना को लेकर विधायक श्रेयसी सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने इसे भावनात्मक रूप से दुखद घटना बताते हुए कहा कि यह हमला उस समय हुआ जब लोग हनुमान चालीसा पाठ और खिचड़ी प्रसाद वितरण के बाद शांतिपूर्वक लौट रहे थे.

इस हमले में नगर परिषद उपाध्यक्ष नीतीश कुमार साव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज पटना में जारी है. घटना के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 41 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

चुनावी माहौल को खराब करने की साजिश

विधायक श्रेयसी सिंह ने इस घटना को चुनावी माहौल को खराब करने की साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों से सभी समुदाय और धर्म के लोग यहां शांति से रह रहे थे, लेकिन चुनावी समय में ऐसी घटनाओं का उद्देश्य माहौल को खराब करना है. उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read: बिहार के भोजपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी

प्रशासन की तत्परता की सराहना

विधायक ने जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और कहा कि जांच के बाद इस घटना के पीछे की साजिश सामने आएगी. उन्होंने इसे असामाजिक तत्वों की करतूत बताया, जो पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में काफिले पर पथराव करके कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश कर रहे थे. इस घटना ने एक बार फिर चुनावी माहौल में अशांति फैलाने की कोशिश को उजागर किया है, और अब प्रशासन इस मामले की गहरी जांच कर सभी दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

The post ‘माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा’, विधायक श्रेयसी सिंह ने जमुई पथराव घटना पर दी कड़ी चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top