Hot News

Video : अजित पवार के बेटे जय का वीडियो आया सामने, आंखें थी नम

Video : बारामती का एक वीडियो सामने आया है. इसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम दिवंगत अजित पवार के बेटे जय पवार नजर आ रहे हैं. काटेवाड़ी स्थित अपने आवास पर जय पहुंचे, जहां संवेदना प्रकट करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं. वीडियो में अजित के बेटे की आंखें नम नजर आ रही हैं. वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स पर शेयर किया है. देखें वीडियो.

बारामती में किया जाएगा अजित पवार का अंतिम संस्कार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार को पुणे जिले के बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने बताया कि अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे. 66 साल के पवार का अंतिम संस्कार विद्या प्रतिष्ठान के स्पोर्ट्स मैदान में करीब 11 बजे किया जाएगा. इससे पहले अंतिम यात्रा निकाली जा रही है.

यह भी पढ़ें : चुनाव चिह्न से हुई अजित पवार के शव की पहचान! प्रत्यक्षदर्शी ने बताई पूरी बात

काटेवाडी गांव ले जाया गया अजित पवार के शव को

पुणे से करीब 100 किलोमीटर दूर बारामती हवाई पट्टी के पास बुधवार सुबह एक ‘लियरजेट’ विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से अजित पवार की मृत्यु हो गई थी. इस हादसे में दो पायलट, एक विमान परिचारक और एक निजी सुरक्षा अधिकारी की भी जान चली गई. गुरुवार सुबह अजित पवार के पार्थिव शरीर को पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी अस्पताल, बारामती से उनके काटेवाडी गांव ले जाया गया. इस बीच, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने बारामती स्थित पवार परिवार के आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की.

यह भी पढ़ें : Ajit Pawar Funeral : स्वर्गीय अजीतदादा पवार अमर रहें, अंतिम यात्रा के लिए सजाई गई गाड़ी

The post Video : अजित पवार के बेटे जय का वीडियो आया सामने, आंखें थी नम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top