Hot News

दिल्ली-NCR में ‘रेनी संडे’, सुबह-सुबह बदला मौसम, कई इलाकों में झमाझम बारिश

Weather Alert Delhi: दिल्ली के कई हिस्सों में रविवार (23 अगस्त ) की सुबह बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली. मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है. फिलहाल दिल्ली के लिए कोई रेड या ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं है, लेकिन बीच-बीच में बारिश और उमस का असर जारी रह सकता है.

दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. तापमान 25 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

हरियाणा के झज्जर में भी बरसे बादल

दिल्ली के अलावा हरियाणा के झज्जर जिले में भी मानसूनी बारिश हुई. मौसम विभाग ने 24 अगस्त तक जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना जताई है. बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि आने वाले दिनों में उमस बनी रह सकती है.

उत्तराखंड में नदियों का जलस्तर बढ़ा

उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में लगातार बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. भारी बारिश के कारण प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और प्रशासन अलर्ट पर है.

हिमाचल में 166 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और खराब मौसम की वजह से सड़क, बिजली और पानी की सेवाएं प्रभावित हुई हैं. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक नेशनल हाईवे-003 समेत 166 सड़कें बंद हैं. इसके अलावा 130 बिजली ट्रांसफार्मर और 222 जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं.

कई राज्यों में मानसून सक्रिय

दिल्ली के अलावा हिमाचल प्रदेश, असम, गुजरात, ओडिशा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मानसून एक्टिव है. कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर अलग-अलग रंग के अलर्ट जारी किए गए हैं.

Also Read: Chhattisgarh Weather : अगले 6 दिन कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम? आया वेदर अपडेट

The post दिल्ली-NCR में ‘रेनी संडे’, सुबह-सुबह बदला मौसम, कई इलाकों में झमाझम बारिश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top