Hot News

LJP (R) विधायक अमित कुमार रानू के घर रेड, भाई पर दबंगई के आरोप, सर्च वारंट लेकर सुबह-सुबह पहुंची पुलिस

विधायक अमित सिंह रानू के घर रेड: सीतामढ़ी के बेलसंड से लोजपा (रा.) विधायक अमित कुमार रानू के मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर रविवार सुबह पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस टीम घर की तलाशी ले रही है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई दो दिन पहले हुए जमीन विवाद और बाउंड्री तोड़े जाने के मामले से जुड़ी है. बेलसंड विधानसभा सीट से अमित कुमार लोजपा (रा.) के टिकट पर 2025 में निर्वाचित हुए थे. 

जमीन विवाद के बाद दर्ज हुआ था केस

जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद में बाउंड्री तोड़े जाने की घटना सामने आयी थी. पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज होने की बात सामने आयी है.

विधायक के भाई पर लगा दबंगई का आरोप

पुलिस को दिये आवेदन में विधायक अमित कुमार रानू के भाई पर जमीन कारोबार में दबंगई करने का आरोप लगाया गया है. शिकायत के मुताबिक, विधायक के भाई कुछ अज्ञात युवकों के साथ लोजपा (रा.) का झंडा लगी गाड़ी से मौके पर पहुंचे थे. आरोप है कि इसके बाद जमीन की बाउंड्री तोड़ी गयी.

पीड़ित पक्ष ने पूरी घटना का वीडियो बनाए जाने का भी दावा किया है. हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले में पुलिस की जांच जारी है.

कोर्ट के सर्च वारंट के बाद पहुंची पुलिस

छापेमारी के दौरान घर के पास पुलिस की टीम, फोटो- नया विचार

बताया जा रहा है कि लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कोर्ट से सर्च वारंट लिया. इसी वारंट के आधार पर रविवार सुबह पुलिस टीम विधायक के मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर पहुंची और तलाशी शुरू की.

फिलहाल पुलिस की तलाशी में क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है. पुलिस की जांच के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी.

विधायक के भाई की भूमिका की जांच

जमीन विवाद से जुड़े इस मामले में पुलिस विधायक के भाई समेत अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है. पुलिस घटना से जुड़े वीडियो, शिकायत और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है. तलाशी और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

मुजफ्फरपुर में भू-माफियाओं का तांडव, 50 उपद्रवियों के साथ जेसीबी व गाड़ियां लेकर जमीन पर बोला धावा, 24 घंटे में दो दबोचे गए

The post LJP (R) विधायक अमित कुमार रानू के घर रेड, भाई पर दबंगई के आरोप, सर्च वारंट लेकर सुबह-सुबह पहुंची पुलिस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top