Hot News

Mardaani 3 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस पर क्या है हाल? कमाई ने चौंकाया दर्शकों को

Mardaani 3 Box Office Collection Day 2: रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मर्दानी 3’ इस शुक्रवार को रिलीज हुई. फिल्म के पहले दिन दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया और ओपनिंग डे कलेक्शन 4 करोड़ रहा. अब रिलीज के दूसरे दिन के आंकड़े सामने आए हैं, जो काफी चौंकाने वाले हैं. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 6 करोड़ की कमाई की, जो पहले दिन से बेहतर है. इस तरह दो दिन में कुल कारोबार 10 करोड़ हो गया है.

फिल्म का बजट

‘मर्दानी 3’ को निर्देशक अभिराज मिणावाला ने बनाया है. फिल्म का बजट लगभग Rs 75 करोड़ बताया गया है. इसे आदित्य चोपड़ा ने यश राज फिलम्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ जानकी बोडिवाला और मल्लिका प्रसाद मुख्य भूमिका में हैं. ‘मर्दानी 3’, ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है. पहली फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी और दूसरी फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी. फ्रेंचाइजी की दोनों पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं.

‘मर्दानी 3’ ने हाल की स्त्री प्रधान फिल्मों को पीछे छोड़ा

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने पहले दिन की कमाई के मामले में हाल की कई स्त्री प्रधान फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने पहले दिन 3.8 करोड़ की कमाई की, जो रानी मुखर्जी की पिछली फिल्मों श्रीमती चटर्जी बनाम नॉर्वे ( 1.27 करोड़), बंटी और बबली 2 (2.8 करोड़) और हिचकी ( 3.3 करोड़) की कमाई से कहीं बेहतर है. फिल्म ने द बकिंघम मर्डर्स, जिसने पहले दिन (1.15 करोड़ कमाए थे) और हक (1.75 करोड़) को आसानी से पीछे छोड़ दिया. यह दर्शाता है कि दर्शक स्त्री केंद्रित कहानी और थ्रिलर कंटेंट को पसंद कर रहे हैं. जबकि ‘मर्दानी 3’ से आर्टिकल 370 (5.9 करोड़) और जिगरा ( 4.25 करोड़) आगे हैं.

यह भी पढ़ें- Mardaani 3 की वो 5 खामियां, जिसने फिल्म को मास्टरपीस बनने से किया पीछे

The post Mardaani 3 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस पर क्या है हाल? कमाई ने चौंकाया दर्शकों को appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top