Dhanbad News : महुदा मोड़ स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय श्री श्री 108 मारुति नंदन महायज्ञ सह मंदिर में बजरंगबली की स्थापित मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें 108 कन्याएं व स्त्रीएं माथे पर कलश लेकर ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ जयकारे लगाते हुए महुदा मोड़,तेलमोच्चो होते हुए दामोदर नदी घाट तक पहुंचीं. यहां यज्ञ के मुख्य यजमान सुनील सिंह व उनकी पत्नी पूजा देवी, अनूप सोनी, जगदीश महतो, बीरबल महतो ने पूजा-अर्चना की. यज्ञाचार्य राजेश पांडेय, बासुदेव पांडेय, भीमसेन पांडेय, दीपक पांडेय, लगनदेव पांडेय, राकेश पांडेय व बिरेन पांडेय ने विधि-विधान से पूजा करायी. इसके बाद कलश में जल भरकर यात्रा वापस यज्ञ मंडप पहुंची. आचार्यो ने यज्ञ मंडप में पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अग्नि स्थापना व हवन शुरू हुआ. कलश यात्रा में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह भी शामिल हुईं और नगर भ्रमण किया. उन्होंने कहा कि यज्ञ कार्यक्रम से धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है. साथ ही नैतिक विकास होता है और पर्यावरण शुद्ध होता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष निमाई महतो, जगदीश महतो, पंसस सुभाष चंद्र महतो, धुरन हरि, दिवाकर महतो, गुड्डु रवानी, अजय महतो, अनूप कुमार वर्मा, विजय महतो, लोकेश गोस्वामी, विजय मिस्त्री, अनिल महतो, बिनोद महतो, काशी नाथ पांडेय, बादल बाउरी, दिलीप रवानी, राजेंद्र महतो, आनंद महतो आदि सक्रियता से लगे रहे.
The post Dhanbad News : कलश यात्रा के सात महुदा मोड़ में मारुति नंदन महायज्ञ शुरू appeared first on Naya Vichar.
