Hot News

साइबर ठगों का जाल : आधार का फर्जी इस्तेमाल कर जमशेदपुर में 1.18 करोड़ रुपये की ठगी

Jamshedpur: 1990 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित जनहित का एक विज्ञापन था- ‘शिकारी आयेगा, जाल बिछायेगा, दाना डालेगा, लोभ से उसमें फंसना नहीं.’ समय बदल गया, लेकिन यह संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है. फर्क बस इतना है कि अब शिकारी जंगल में नहीं, बल्कि इंटरनेट की दुनिया में सक्रिय हैं. आज साइबर ठग नये-नये तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं और उनकी गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं. जमशेदपुर में ही साइबर अपराधियों ने लोगों से करीब 1.18 करोड़ रुपये की ठगी कर ली. ऐसे में जरूरी है कि लोग सतर्क रहें. अनजान कॉल, लिंक या ऑफर पर भरोसा न करें और अपनी निजी जानकारी किसी से साझा न करें.

मानगो : आइपीएस अफसर बनकर ठगी, खाते से उड़ाये 56 लाख

मानगो के डिमना चौक स्थित हिल बिहार कॉलोनी निवासी प्रमोद शर्मा से आईपीएस अधिकारी बन कर 56 लाख रुपये की ठगी कर ली गयी. जानकारी के अनुसार, 20 दिसंबर 2025 को आकाश शर्मा नामक व्यक्ति ने प्रमोद शर्मा को फोन कर बताया कि कुछ लोगों ने उनके आधार कार्ड नंबर का इस्तेमाल कर मुंबई के लोगों को परेशान किया है, इस कारण मुंबई में केस दर्ज किया गया है. कुछ दिनों बाद एक अन्य व्यक्ति ने खुद को आइपीएस विजय खन्ना बताते हुए वीडियो कॉल किया. उसने पुलिस की वर्दी पहनी थी. उसकी बातों से डरकर प्रमोद शर्मा ने 12 जनवरी को 35 लाख, 15 जनवरी को 11 लाख और 29 जनवरी को 10 लाख रुपये खाते में जमा कर दिये. बाद में संपर्क करने की कोशिश की, तो सभी मोबाइल नंबर बंद मिले. तब प्रमोद शर्मा ने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस से की.

मानगो : पेंशन क्रेडिट कार्ड का झांसा, बुजुर्ग से 54.95 लाख ठगे

मानगो के माधवबाग कॉलोनी निवासी एक बुजुर्ग से साइबर ठगों ने 54.95 लाख रुपये की ठगी कर ली. जानकारी के अनुसार, साइबर गिरोह के सदस्य ने बुजुर्ग व्यक्ति को फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताया और पेंशन क्रेडिट कार्ड बनाने की बात कही. इसके बाद ठग ने बुजुर्ग के मोबाइल पर ओटीपी भेजा, जिसे उन्होंने बता दिया. इसके बाद साइबर ठग ने बुजुर्ग के खाता से 25 जनवरी को 15 लाख रुपये, 26 जनवरी को 15 लाख रुपये, 27 जनवरी को 14 .95 लाख रुपये और 28 जनवरी को 10 लाख रुपये की निकासी कर ली. इस संबंध में पीड़ित ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

गोविंदपुर : कंपनी में फायदा का सपना, खाते से 4.49 लाख रुपये गायब

छोटा गोविंदपुर स्थित बालाजीनगर निवासी आकाश कुमार से 4.49 लाख रुपये की ठगी कर ली गयी. इस संबंध में आकाश कुमार ने साइबर थाना में असीम शर्मा और अमोल रमाकांत सुर्वादा के खिलाफ केस दर्ज कराया है. आकाश कुमार के अनुसार, 24 नवंबर 2025 को असीम शर्मा और अमोल रमाकांत सुर्वादा ने फोन कर बताया कि वे आरबीके शेयर ब्रोकिंग लिमिटेड कंपनी से जुड़े हैं. कंपनी में इनवेस्ट करने पर कम समय में ज्यादा मुनाफा दिया जाता है. फिर आधार कार्ड लेकर एक खाता खोलवाया और उसमें 50 हजार रुपये जमा कराये. 9 से 22 दिसंबर 2025 के बीच उनके खाते से 4.49 लाख रुपये की निकासी कर ली.

कदमा : टेलीग्राम पर इनवेस्ट का झांसा, 2.87 लाख रुपये की ठगी

कदमा स्थित भाटिया बस्ती के एक युवक से टेलीग्राम के माध्यम से इनवेस्टमेंट का झांसा देकर 2.87 लाख रुपये की ठगी कर ली गयी है. इस संबंध में पीड़ित ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया है. घटना 30 जनवरी की है. जानकारी के अनुसार, साइबर गिरोह ने टेलीग्राम ऐप पर मैसेज कर युवक को इनवेस्टमेंट का झांसा दिया. ठग ने बताया कि उक्त कंपनी में इंडिया की टॉप इनवेस्टर भी जुड़ी हुई है. जिसके बाद युवक ठग के झांसे में आ गया. इसके बाद ठग ने एक लिंक भेजा. जिस पर क्लिक करने के बाद युवक के बैंक खाते से 2.87 लाख रुपये (अलग-अलग बार) की निकासी कर ली गयी.

ये भी पढ़ें…

जुड़वा शिशु के कारण रद्द हुआ एक और नामांकन, आदित्यपुर वार्ड 24 से पार्षद प्रत्याशी अभी मुखी को झटका

31 जनवरी से गायब हैं जयनगर के 10 बिरहोर शिशु, पुलिस ने तेज की तलाश

The post साइबर ठगों का जाल : आधार का फर्जी इस्तेमाल कर जमशेदपुर में 1.18 करोड़ रुपये की ठगी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top