Hot News

ये संकेत बताते हैं कि बुरी संगत में है आपका बच्चा

Parenting Tips: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा एक अच्छा इंसान बने. शिशु की बेहतरी के लिए वे हर संभव प्रयास भी करते हैं. बावजूद इसके कई बार ऐसा होता है कि बच्चा बुरी संगत का शिकार बन जाता है और माता-पिता इसकी भनक तक नहीं लगती है. बच्चों की बुरी संगत के पीछे कई कारण हो सकते हैं. जैसे स्कूल, ट्यूशन या फिर सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चा गलत लोगों की संगत में आ जाता है और उनका बर्ताव साफ बदल जाता है. गलत संगत की वजह से शिशु का फ्यूचर तक बर्बाद हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि माता-पिता बच्चों के गलत संगत के संकेतों को समय रहते पहचानें. यहां हम आपको शिशु के बुरी संगत के संकेतों को बताएंगे, ताकि आपकी कुछ मदद हो सके.

बच्चों की बुरी संगति के संकेत

झूठ बोलना

शिशु की संगत खराब होने पर वह झूठ बोलना शुरू कर देता है. यह झूठ किसी भी तरह का हो सकता है जैसे घर देरी से पहुंचने का झूठ, किसी काम को समय पर पूरा नहीं करने का झूठ. इस तरह की झूठ बच्चा अपने किसी दोस्त के कहने पर भी बोल सकता है.

बर्ताव में बदलाव

ध्यान रखें कि शांत रहने वाला और स्पोर्ट्सने-हंसने वाला बच्चा अगर अचानक लड़ाई-झगड़ा करने लगे तो इसकी वजह भी गलत संगत हो सकता है.

यह भी पढ़ें: शिशु की सही परवरिश के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

पढ़ाई से दूर भागना

गलत संगत का शिकार होने पर शिशु का पढ़ाई में मन नहीं लगता है. हर दिन वह स्कूल और ट्यूशन न जाने के लिए बहाने बनाने लगता है. ऐसे में आपको शिशु पर ध्यान देने की जरूरत है.

दूसरों की चीजें ले लेना

कई बार ऐसा होता है जब बच्चों के पास रोजाना नई-नई चीजें दिखनी शुरू हो जाती है. बिना माता-पिता के पैसे दिए ही बच्चा हर दिन कुछ न कुछ घर लेकर आता है. इसका साफ मतलब है कि शिशु को या तो कोई वो चीजें दे रहा है या फिर बच्चा किसी से छीन कर ला रहा है.  

यह भी पढ़ें: आज ही बदल लें अपनी ये आदतें, वरना खराब होगा शिशु का फ्यूचर

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: सफलता और समझदारी के लिए शिशु में जरूर डालें ये आदतें

The post ये संकेत बताते हैं कि बुरी संगत में है आपका बच्चा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top