Hot News

झारखंड के आदित्यपुर और जामताड़ा में सुबह नौ बजे तक सबसे अधिक मतदान, डोमचाच-कोडरमा में बूथ खाली

Jharkhand Municipal Election: झारखंड में नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत सोमवार सुबह 9:00 बजे तक विभिन्न निकायों से मतदान प्रतिशत के आंकड़े सामने आए हैं. कई शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी दिख रही है, जबकि कुछ जगहों पर बूथों पर सन्नाटा भी देखा गया.

आदित्यपुर में सबसे अधिक 9.35% मतदान

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक सबसे अधिक 9.35% मतदान दर्ज किया गया. वहीं सरायकेला नगर पंचायत में 13.68% मतदान हुआ, जो जिले में उल्लेखनीय रहा. कपाली नगर परिषद में 8.99% मतदान दर्ज किया गया. प्रशासन की ओर से लगातार मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वे घरों से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

चास और फुसरो में भी जारी मतदान

चास नगर निगम में सुबह 9 बजे तक 7.15% मतदान हुआ, जबकि फुसरो नगर परिषद में 9.45% मतदान दर्ज किया गया. चुनाव अधिकारियों ने बताया कि सुबह के समय मतदान की रफ्तार सामान्य रहती है और दिन चढ़ने के साथ प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है.

डोमचांच और कोडरमा में बूथ खाली

डोमचांच के वार्ड संख्या 5 में सुबह तक एक भी वोट नहीं पड़ा. वहां भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसी तरह कोडरमा के वार्ड 5 और 11 में वोट बहिष्कार जैसी स्थिति देखने को मिल रही है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय लोगों से संवाद की कोशिश की जा रही है.

चक्रधरपुर में 9.44% मतदान

नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में पूर्वाह्न 09:00 बजे तक मतदान प्रतिशत जारी किया गया. चक्रधरपुर नगर परिषद (खंड-ख) में 9.44% मतदान दर्ज हुआ. चाईबासा नगर परिषद (खंड-ख) में 10.68% मतदान हुआ.

बुंडू में 11.74% वोटिंग

नगर पालिका चुनाव के तहत सुबह नौ बजे तक रांची नगर निगम के 07.28% और बुंडू नगर पंचायत के लिए 11.74% मतदान हुआ. इन क्षेत्रों में वोटिंग भी जारी है.

मिहिजाम और जामताड़ा में 9.83% मतदान की स्थिति

मिहिजाम नगर परिषद में सुबह 9 बजे तक 9.83% मतदान दर्ज किया गया है. वहीं जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में 10.24 प्रतिशत मतदान हुआ है. प्रशासन ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: कोडरमा में मतदान शुरू, 36 अध्यक्ष और 266 पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

प्रशासन की अपील

चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. “वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है” संदेश के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है. अधिकारियों को उम्मीद है कि दिन बढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में वृद्धि होगी.

इसे भी पढ़ें: चास में नगर निगम के लिए लोगों में जोश, मेयर पद के 31 उम्मीदवार मैदान में

The post झारखंड के आदित्यपुर और जामताड़ा में सुबह नौ बजे तक सबसे अधिक मतदान, डोमचाच-कोडरमा में बूथ खाली appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top