Hot News

हर बात पर आग बबूला हो जाता है आपका बच्चा, ऐसे करें शांत

How to Control Child Anger: छोटी उम्र में ही इंसान की सोच, फीलिंग्स और आदतों का विकास होता है लेकिन अगर आपका बच्चा हर छोटी-छोटी बात पर नाराज हो जाता है और चिल्लाता है तो यह ध्यान देने वाली बात है. शिशु की इस हरकत का मतलब है कि उन्हें कुछ जरूरी सोशल हैबिट्स सिखाने की आवश्यकता है. वैसे तो गुस्सा आना सामान्य बात है लेकिन उस पर कंट्रोल रखना और अपनी गलती मान लेने की कला सीखने वाली है. अगर आप भी अपने शिशु को विनम्र और अपनी भल पर माफी मांगने वाला बनाना चाहते हैं तो यहां बताए गए टिप्स को आजमा सकते हैं.

माफी को समझदारी बताएं

अगर हम माफी की बात करें तो कई शिशु माफी मांगने में हिचकते हैं. इसकी वजह है कि शिशु का लगता है कि माफी मांगने से वह कमजोर लगेगा. आप शिशु को यह समझाएं कि माफी मांगना कमजोरी नहीं बल्कि समझदारी का प्रतीक है. अगर आपसे भी कुछ गलती होती है तो माफी मांगना मत भूलें. इससे बच्चा भी गलती पर माफी मांगना सीखेगा.

शांत रहना सिखाएं

हर शिशु की आदत होती है कि वो गुस्से में तुरंत रिएक्शन देते हैं. ऐसे में आप शिशु को समझाएं कि कुछ पल ठहरने के बाद गहरी सांस लें. यह आदत शिशु के लिए बहुत मददगार साबित होगा.

यह भी पढ़ें: आपकी हर बात मानेगा बच्चा, बस अपनाने होंगे ये आसान पेरेंटिंग टिप्स

पॉजिटिव बातों का सहारा लें

अगर शिशु की गलती पर आप डांटने या चिल्लाने लगते हैं, तो बच्चा डिफेंसिव हो जाता है. ऐसे में बचाचा माफी मांगने के बजाय बहाने बनाने लगता है. यानी शिशु की गलती पर आप पॉजिटिव लैंग्वेज और शांत टोन का इस्तेमाल करेंगे तो शिशु की माफी मांगने की संभावना रहती है.

फीलिंग्स पहचानना सिखाएं

कई बार ऐसा देखा जाता है जब शिशु अपनी फीलिंग्स को पहचान नहीं पाते और वे गुस्से में रिएक्ट करते हैं. उन्हें बस इतना ही लगता है कि कुछ गलत हुआ है और बच्चा गुस्सा हो जाता है. ऐसे में जरूरी है कि आप शिशु को फीलिंग्स के नाम बताएं- जैसे “तुम्हें गुस्सा आ रहा है?”, “क्या तुम उदास हो?”. बच्चा जब मन की बात कर पाएगा तो वह नाराज होने की बजाय आपसे बात करेगा.

यह भी पढ़ें: इन टिप्स से हंसी-मजाक छोड़कर पढ़ाई में मन लगाएगा आपका बच्चा

यह भी पढ़ें: ये संकेत बताते हैं कि बुरी संगत में है आपका बच्चा

The post हर बात पर आग बबूला हो जाता है आपका बच्चा, ऐसे करें शांत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top