Weather Forecast : आईएमडी के अनुसार, 26 और 27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इसी तरह, 27 और 28 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है.
दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली में गुरुवार को बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा. सुबह के वक्त हल्का धुंध नजर आ सकता है.
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) February 25, 2026
राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?
अगले एक सप्ताह तक राजस्थान का मौसम शुष्क रहने की संभावना है. तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. बारिश को लेकर कोई अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी नहीं किया गया है.
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) February 25, 2026
यूपी का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में गुरुवार को बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. हालांकि, कई जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है. कानपुर, मेरठ, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, इटावा, मैनपुरी, मथुरा, अमेठी के अलावा आजमगढ़, अमरोहा, बागपत, बहराइच, बलिया और बलरामपुर में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.
यह भी पढ़ें : बंगाल का मौसम : दार्जिलिंग में गिरे ओले, आज 2 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अनुमान
उत्तर प्रदेश उप प्रभाग दैनिक मौसम पूर्वानुमान दिनांक 25-02-2026 pic.twitter.com/LYjhIIPfNl
— मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) February 25, 2026
इन राज्यों में बारिश की संभावना
26 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है. साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 26 फरवरी को उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भी ऐसी ही मौसम की स्थिति रहने की संभावना है. वहीं, 26 फरवरी को ही तेलंगाना में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. यहां गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं.
The post मौसम: वेस्टर्न डिस्टरबेंस का दिखेगा असर, बारिश का अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

