Hot News

PM मोदी का इजरायल दौरा: आयरन बीम से ‘सुदर्शन चक्र’ होगा और भी घातक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से इजरायल के दो दिवसीय ऐतिहासिक दौरे पर हैं. इस यात्रा को हिंदुस्तान और इजरायल के बीच रक्षा, व्यापार और टेक्नोलॉजी के रिश्तों को नए लेवल पर ले जाने के मौके के रूप में देखा जा रहा है. अक्टूबर 2023 में गाजा संघर्ष शुरू होने के बाद से इजरायल के कई पुराने साथियों से रिश्ते तनावपूर्ण हुए हैं, ऐसे में हिंदुस्तान का यह साथ इजरायल के लिए बहुत बड़ी डिप्लोमैटिक जीत माना जा रहा है.

दोनों देशों की ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ बहुत मजबूत हुई

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पिछले कुछ सालों में दोनों देशों की ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ बहुत मजबूत हुई है. वहीं, इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने मोदी को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि हम इनोवेशन और सुरक्षा के पार्टनर हैं. खास बात यह रही कि डिनर के दौरान नेतन्याहू ने ‘मोदी जैकेट’ पहनकर सबको चौंका दिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

हिंदुस्तान का ‘सुदर्शन चक्र’ प्लान

हिंदुस्तान अपनी एयर डिफेंस प्रणाली (एयर डिफेंस सिस्टम) को पूरी तरह बदल रहा है. पुराने जमाने में हम सिर्फ खास जगहों को बचाते थे, लेकिन अब हिंदुस्तान ‘सुदर्शन चक्र’ नाम का एक ऐसा सुरक्षा कवच बना रहा है जो पूरे आसमान को कवर करेगा. इसमें कई लेयर्स होंगी:

  • सबसे बाहरी लेयर: यहां रूस से आई S-400 मिसाइलें तैनात हैं. 2018 की डील के मुताबिक तीन रेजिमेंट आ चुकी हैं और बाकी दो 2026 तक फिट हो जाएंगी. इसके साथ ही हिंदुस्तान खुद का ‘प्रोजेक्ट कुशा’ भी बना रहा है.
  • मीडियम लेयर: इसमें हिंदुस्तान और इजरायल द्वारा मिलकर बनाया गया Barak-8 (MR-SAM) सिस्टम है, जो दुश्मन के एयरक्राफ्ट और मिसाइलों को दूर ही ढेर कर देता है.
  • शॉर्ट रेंज लेयर: बॉर्डर के पास की सुरक्षा के लिए आकाश-एनजी (Akash-NG) और QRSAM जैसे सिस्टम तैनात हैं.
  • नजदीकी सुरक्षा: ड्रोन और हेलीकॉप्टर को गिराने के लिए कंधे पर रखकर चलाई जाने वाली मिसाइलें इस्तेमाल होती हैं.

क्या है ‘आयरन बीम’ और यह गेम-चेंजर क्यों है?

आजकल दुश्मन सस्ते ड्रोन और रॉकेट से हमला करते हैं. उन्हें गिराने के लिए हिंदुस्तान की महंगी मिसाइलें खर्च करना घाटे का सौदा है. इसीलिए हिंदुस्तान इजरायल की ‘आयरन बीम’ टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी ले रहा है.

  • कैसे काम करती है: यह लेजर वाली ‘टॉर्च’ जैसी है. इसकी तेज रोशनी (Fibre Lasers) दुश्मन के ड्रोन या रॉकेट पर कुछ सेकंड के लिए पड़ती है और उसे जलाकर राख कर देती है.
  • सस्ता जुगाड़: जहां एक मिसाइल लाखों-करोड़ों की आती है, वहीं लेजर से एक हमला करने का खर्च सिर्फ 3 से 5 डॉलर (लगभग 250 से 400 रुपये) आता है. अगर मेंटेनेंस भी जोड़ लें, तो भी यह खर्च करीब 2,000 डॉलर तक ही रहता है.
  • कमी: धुंध, बारिश या धूल भरी आंधी में लेजर की ताकत कम हो जाती है, इसलिए इसे मिसाइल सिस्टम के साथ मिलकर चलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: वीडियो: इजरायल के PM का ‘देसी अवतार’, मोदी जैकेट में नेतन्याहू ने दिया सरप्राइज

हिंदुस्तान के ‘दुर्गा-2’ (DURGA-II) को मिलेगा बूस्ट

हिंदुस्तान खुद का लेजर हथियार DURGA-II बना रहा है. इजरायल के साथ हाथ मिलाने से हिंदुस्तान को लेजर की सटीकता और कंट्रोल करने वाली एडवांस टेक्नोलॉजी मिल जाएगी. इससे हिंदुस्तान को भविष्य में हथियारों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

सिर्फ हथियार नहीं, बिजनेस भी है साथ-साथ

हिंदुस्तान और इजरायल अब सिर्फ खरीदार और दुकानदार नहीं रहे, बल्कि मिलकर हथियार बना रहे हैं.

  • अडाणी-एल्बिट: हैदराबाद में ड्रोन बना रहे हैं जो विदेशों में भी बेचे जाएंगे.
  • कल्याणी रफाल: हिंदुस्तान में ही मिसाइल सिस्टम के पार्ट्स बना रहे हैं.
  • दोनों देश फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर भी बात कर रहे हैं जिससे व्यापार को नई ऊंचाइयां मिलेंगी.

इजरायली संसद को संबोधित करने वाले पहले हिंदुस्तानीय PM

पीएम मोदी इजरायली संसद ‘नेसेट’ (Knesset) को संबोधित करने वाले पहले हिंदुस्तानीय प्रधानमंत्री बन गए हैं. उन्हें वहां का सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ भी दिया गया. मोदी ने साफ कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हिंदुस्तान की पॉलिसी ‘जीरो टॉलरेंस’ की है और 7 अक्टूबर के हमले का कोई बचाव नहीं हो सकता. साथ ही उन्होंने शांति की भी अपील की.

ये भी पढ़ें: गाजा पीस प्लान को हिंदुस्तान का समर्थन, इजरायली संसद में बोले पीएम मोदी

The post PM मोदी का इजरायल दौरा: आयरन बीम से ‘सुदर्शन चक्र’ होगा और भी घातक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top