Valmiki Ramayana: राम नवमी के खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी अपडेट सामने आई है. लंबे समय से रामायण पर बन रही फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था, और अब उसी कड़ी में एक नई फिल्म ‘वाल्मीकि रामायण’ ने एंट्री मार दी है. 26 मार्च 2026 को राम नवमी के दिन डायरेक्टर भावना तलवार ने अपनी फिल्म ‘वाल्मीकि रामायण’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया. जैसे ही पोस्टर सामने आया, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
‘VALMIKI RAMAYANA’ ANNOUNCED – 2 OCT 2026 RELEASE… On the auspicious occasion of #RamNavami, director #BhavnaDattaTalwar announces #ValmikiRamayana, a theatrical retelling of the timeless epic.
The film brings together an exceptional creative team:
⭐️ Cinematographer Binod… pic.twitter.com/giZTYeZxOT— taran adarsh (@taran_adarsh) March 26, 2026
2 अक्टूबर को रिलीज होगी वाल्मीकि रामायण
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी इस पोस्टर को शेयर किया, जिसमें भगवान राम के चरणों को बेहद सादगी और दिव्यता के साथ दिखाया गया है. पोस्टर के साथ दिया गया मैसेज, “जब तक पहाड़ खड़े रहेंगे और नदियां बहती रहेंगी, रामायण अमर रहेगी”, लोगों को काफी पसंद आ रहा है. सबसे बड़ी बात ये है कि फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है. ‘वाल्मीकि रामायण’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यानी यह फिल्म दिवाली के आसपास आने वाली बड़ी फिल्मों को टक्कर दे सकती है.
रणबीर की रामायण से तुलना
फिल्म की तकनीकी टीम भी काफी मजबूत है. प्रोडक्शन डिजाइन सबु साइरिल संभाल रहे हैं, जिन्होंने ‘बाहुबली’ जैसी फिल्मों में शानदार काम किया है. वहीं साउंड डिजाइन ऑस्कर विनर रेजुल पूकट्टी के जिम्मे है. कहानी आनंद नीलकंठन ने लिखी है और डायलॉग चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने तैयार किए हैं. फिल्म के एलान के साथ ही सोशल मीडिया पर बहस भी शुरू हो गई है. इसी बीच रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से इसकी तुलना भी शुरू हो गई है, जिसे नीतेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं. उस फिल्म में साई पल्लवी, सनी देओल, यश और अरुण गोविल जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. ऐसे में अक्टूबर में ‘वाल्मीकि रामायण’ की रिलीज, रणबीर कपूर की फिल्म के लिए कड़ी चुनौती बन सकती है.
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म, विवेक अग्निहोत्री ने T-Series से मिलाया हाथ
The post राम नवमी पर ‘वाल्मीकि रामायण’ का फर्स्ट लुक जारी, 2 अक्टूबर को होगी रिलीज appeared first on Naya Vichar.

