Hot News

सर्दी-खांसी से हैं परेशान, अपनाएं डॉ हंसाजी के उपाय

Ayurvedic Remedies For Cough And Cold: बदलते मौसम के साथ सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं होने लगती हैं. गले में खराश, बार-बार छींक आना, नाक बहना, सिर भारी लगना और शरीर में दर्द जैसी प्रॉब्लम से कमजोरी और थकान महसूस होती है. ऐसे में लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं. हर बार दवाइयों का सहारा लेने के बजाय आप कुछ आसान और असरदार उपायों को अपना सकते हैं. आप कुछ आयुर्वेदिक रेमिडी करके सर्दी-खांसी की समस्या से राहत पा सकते हैं. योग गुरु डॉक्टर हंसाजी योगेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में ऐसे ही दो रेमिडी के बारे में बताया है जिनसे आपको सर्दी-खांसी से तुरंत आराम मिलेगा. इन उपायों की खास बात यह है कि ये इनमें इस्तेमाल की गई चीजें आपको आसानी से मिल जाएंगी. 

पहला उपाय 

एक बर्तन में आप पानी को लें. इसमें पान के पत्ते, सूखी अदरक, काली मिर्च और तुलसी के पत्ते को डालकर उबाल लें. इसे आप 10 मिनट तक उबालें. फिर छान लें और पिएं. अगर इसका स्वाद ज्यादा कड़वा है तो इसमें थोड़ा सा गुड़ मिला सकते हैं. इसे आप दिन में कम से कम दो बार लें. सूखी अदरक और काली मिर्च में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो सूजन को कम करता है. तुलसी और पान एंटीबॉडी के प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं. इसलिए ये कॉम्बिनेशन सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में मदद करता है. 

दूसरा उपाय 

दूसरे उपाय के लिए आप 1 चम्मच शहद को लें. इसमें आप कुछ बूंदें अदरक का रस डाल दें. इसमें थोड़ा सा हल्दी डालकर मिक्स कर लें. इसे धीरे-धीरे पिएं. शहद गले की खराश में आराम देता है. हल्दी इम्यूनिटी को बढ़ाता है. इसलिए ये कॉम्बिनेशन भी सर्दी-खांसी को दूर करने के लिए अच्छा है. 

यह भी पढ़ें: Healthy Fruit Choices: फलों का रस या फल क्या है आपके लिए फायदेमंद? जानिए एक्सपर्ट की राय 

यह भी पढ़ें: Clove Water Benefits: लौंग पानी के हैं जबरदस्त फायदे, जानकार आप भी शुरू कर देंगे पीना  

The post सर्दी-खांसी से हैं परेशान, अपनाएं डॉ हंसाजी के उपाय appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top