Hot News

PSL 2026: पाकिस्तान की फजीहत, लाइव मैच में गेंद ने बदला रंग, वजह जान चौंक जाएंगे आप

Highlights

PSL 2026 Ball Color Change: पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन 26 मार्च से शुरू हो गया है. गद्दाफी स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए पहले मुकाबले में लाहौर कलंदर्स और नई टीम हैदराबाद किंग्समैन का आमना-सामना हुआ. इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की खूब किरकिरी हुई क्योंकि खराब जर्सी के कारण सफेद गेंद का रंग बदल गया. मैच में लाहौर की टीम ने शानदार स्पोर्ट्स दिखाते हुए 69 रनों से बड़ी जीत दर्ज की.

PSL 2026 के पहले ही मैच में हुआ अजब वाकया

टी20 क्रिकेट हमेशा सफेद गेंद से स्पोर्ट्सा जाता है. लेकिन लाहौर और हैदराबाद के मैच में अचानक गेंद का रंग गुलाबी होने लगा. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर पीएसएल का काफी मजाक उड़ाया जा रहा है. पाकिस्तान में खराब जर्सी का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले राष्ट्रीय टीम की जर्सी पर भी सवाल उठे थे कि उसकी क्वालिटी इतनी हल्की होती है कि खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा पसीना आता है.

PSL 2026 में खराब जर्सी की वजह से बदली गेंद

गेंद का रंग बदलने के बाद अंपायर्स ने इस मामले की जांच की. पता चला कि हैदराबाद की टीम की जर्सी का रंग उतर रहा था. जब गेंदबाज गेंद को चमकाने के लिए उसे अपनी शर्ट पर रगड़ते थे तो कपड़े का रंग गेंद पर लग जाता था. इसी कारण सफेद गेंद गुलाबी दिखने लगी. हैदराबाद किंग्समैन इस साल लीग में अपना पहला सीजन स्पोर्ट्स रही है और उनकी जर्सी की क्वालिटी बेहद खराब निकली.

कप्तान मार्नस लाबुशेन भी रह गए हैरान

हैदराबाद टीम के कप्तान मार्नस लाबुशेन भी इस घटना को देखकर काफी हैरान हुए. मैच के बाद उन्होंने बताया कि दूसरे ओवर में ही उन्होंने अंपायर से बात की थी. लाबुशेन ने अंपायर से कहा था कि गेंद लाल हो रही है जो शायद कपड़ों के रंग की वजह से है. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने करियर में ऐसा पहले कभी नहीं देखा था और वह अगले मैच तक इसमें सुधार चाहते हैं.

लाहौर ने हैदराबाद को दिया 200 रन का टारगेट

मैच में लाहौर के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. उनकी टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 199 रन बनाए. ओपनर फखर जमां ने 39 गेंदों पर 53 रन बनाए. मोहम्मद नईम ने 19 गेंदों में 30 रन की पारी स्पोर्ट्सी. हसीबुल्लाह खान ने नाबाद 40 रन और सिकंदर रजा ने 24 रन बनाए. अंत में कप्तान शाहीन अफरीदी ने दो गेंदों पर दो छक्के जड़ दिए. हैदराबाद के राइली मेरेडिथ और हस्सान खान ने दो-दो विकेट लिए. मोहम्मद अली ने तीन ओवर में 50 रन दिए.

PSL में हैदराबाद को मिली हार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम दबाव में पूरी तरह बिखर गई. पूरी टीम 20 ओवर में सिर्फ 130 रन ही बना सकी. इस तरह लाहौर ने 69 रनों से अपना पहला मैच जीत लिया. अपना पहला पीएसएल मैच स्पोर्ट्स रहे कप्तान लाबुशेन 22 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हो गए.

ये भी पढ़ें-

IPL 2026: RCB को चैंपियन बनाने वाला गेंदबाज हिंदुस्तान पहुंचा, शुरुआती मैचों में स्पोर्ट्सने पर सस्पेंस

IPL 2026: मुझे किसी को कुछ साबित नहीं करना, T20WC से बाहर होने पर शुभमन गिल की दो टूक

The post PSL 2026: पाकिस्तान की फजीहत, लाइव मैच में गेंद ने बदला रंग, वजह जान चौंक जाएंगे आप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top