Hot News

आने वाला है राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, देखें पिछले साल किस स्ट्रीम ने मारी थी बाजी

Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा का रिजल्ट तीनों स्ट्रीम यानी साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का एक साथ घोषित किया जाएगा. राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे. रिजल्ट आने से पहले यह जानना दिलचस्प होगा कि पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं में किस स्ट्रीम का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा था और किस स्ट्रीम के छात्रों ने बाजी मारी थी.

Rajasthan Board 12th में साइंस स्ट्रीम का बोलबाला

पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं की साइंस स्ट्रीम में कुल 2.6 लाख से ज्यादा छात्र पास हुए थे. आंकड़ों के अनुसार साइंस स्ट्रीम में कुल 2,73,915 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि परीक्षा में 2,72,138 छात्र शामिल हुए थे. इनमें से 2,67,864 छात्र परीक्षा में सफल हुए. साइंस स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 94.43 प्रतिशत दर्ज किया गया था. राजस्थान बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार साइंस स्ट्रीम में छात्रों का पास प्रतिशत 98.07 प्रतिशत रहा, जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 99.02 प्रतिशत दर्ज किया गया.

आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे ज्यादा स्टूडेंट

राजस्थान बोर्ड 12वीं की आर्ट्स स्ट्रीम में भी छात्रों का रिजल्ट काफी अच्छा रहा था. इस स्ट्रीम में कुल 5,78,164 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 5,65,346 छात्र सफल हुए. आर्ट्स स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 97.78 प्रतिशत दर्ज किया गया था.

स्ट्रीम पास प्रतिशत
आर्ट्स का रिजल्ट 97.70%
कॉमर्स का रिजल्ट 99.07%
साइंस का रिजल्ट 94.43%

कॉमर्स स्ट्रीम का सबसे तगड़ा रिजल्ट

अगर तीनों स्ट्रीम की तुलना करें तो पिछले साल कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा था. कॉमर्स में कुल 99.07 प्रतिशत छात्र सफल हुए, जो तीनों स्ट्रीम में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत था. वहीं साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 94.43 प्रतिशत और आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत लगभग 97.70 प्रतिशत दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तैयारी पूरी, Digilocker पर करें रजिस्ट्रेशन

The post आने वाला है राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, देखें पिछले साल किस स्ट्रीम ने मारी थी बाजी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top