Hot News

टेक इंडस्ट्री में बनाना है करियर, जानें किस ब्रांच की होगी सबसे ज्यादा डिमांड

Best BTech Branch: आज के समय में टेक्नोलॉजी इतनी तेजी से बदल रही है कि हर साल नए-नए ट्रेंड्स सामने आ जाते हैं. जो स्किल आज डिमांड में है, जरूरी नहीं कि वो कल भी उतनी ही पॉपुलर रहे. ऐसे में स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के मन में ये सवाल आता है कि आज के टाइम में कौन-सा टेक ब्रांच सबसे ज्यादा अच्छा है. अगर आप भी अपने करियर को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो आइए जानते हैं कि टेक सेक्टर (Best BTech Branch) में कौन-सी फेमस ब्रांच है. 

Best BTech Branch: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)और डेटा साइंस

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस आने वाले समय में टेक इंडस्ट्री के सबसे बड़े गेम चेंजर बनने वाले हैं. आज हर कंपनी में चाहे वो हेल्थ सेक्टर हो, बैंकिंग हो या ई-कॉमर्स सभी जगह AI का यूज हो रहा है. AI की मदद से मशीनें इंसानों की तरह सोचने और फैसले लेने लगी हैं, जबकि Data Science बड़े-बड़े डेटा को समझकर बिजनेस में बेहतर डिसीजन लेने में मदद करता है. 

 क्यों बढ़ रही है इतनी डिमांड?

  • ऑटोमेशन का जमाना: कंपनियां मैन्युअल काम कम करके ऑटोमेशन की ओर बढ़ रही हैं. 
  • बिग डेटा का यूज: हर दिन बहुत ज्यादा डेटा बन रहा है, जिसे समझने के लिए एक्सपर्ट की जरूरत होती है.
  • स्मार्ट टेक्नोलॉजी: Chatbots, self-driving cars, recommendation systems ये सब AI की देन हैं. 

 इस फील्ड में किन स्किल्स की जरूरत होती है? 

अगर आप AI और डेटा साइंस (Best BTech Branch) में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपको कुछ जरूरी स्किल्स सीखनी होंगी, जैसे-

  • प्रोग्रामिंग लैंग्वेज  जैसे Python
  • मशीन लर्निंग और Deep Learning
  • Data Analysis और Visualization
  • Statistics और Mathematics की बेसिक समझ

 करियर ऑप्शन्स और सैलरी

इस फील्ड में जॉब के काफी अच्छे मौके हैं, जैसे डेटा साइंटिस्ट, मशीन लर्निंग इंजीनियर, AI इंजीनियर और बिजनेस एनालिस्ट. AI और डेटा साइंस कोर्स करने के बाद स्टार्टिंग लेवल पर सैलरी लगभग 6-10 लाख प्रतिवर्ष  तक पैकेज मिल सकता है, और एक्सपीरियंस के साथ सैलरी 20 लाख या उससे ज्यादा  तक भी जा सकती है. 

 अन्य उभरते हुए टेक ब्रांच

AI के अलावा कुछ और ब्रांच भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं:

  • Cyber Security – डेटा को सुरक्षित रखने के लिए.
  • Cloud Computing – ऑनलाइन स्टोरेज और सर्वर मैनेजमेंट.
  • Blockchain Technology – सुरक्षित डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए.

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद एनीमेशन में करियर कैसे बनाएं, जानें कोर्स और सैलरी डिटेल

The post टेक इंडस्ट्री में बनाना है करियर, जानें किस ब्रांच की होगी सबसे ज्यादा डिमांड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top