Aditya Dhar: ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद अब हर किसी की नजर डायरेक्टर आदित्य धर के अगले कदम पर टिकी हुई है. ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जैसी बड़ी हिट देने के बाद वो अब अपनी अगली फिल्म को लेकर मंथन में जुटे हैं. समाचारों के मुताबिक, रणवीर सिंह के साथ लगातार दो बड़ी फिल्में करने के बाद आदित्य धर फिलहाल थोड़ा ब्रेक लेने का प्लान बना रहे हैं. पिछले कुछ सालों से वह लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे, ऐसे में अब थोड़ा रुककर आगे की रणनीति तय करेंगे.
रणवीर के साथ एक और प्रोजेक्ट करना चाहते हैं आदित्य धर
रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास इस वक्त तीन अलग-अलग तरह की फिल्मों के आइडिया हैं. इसमें सबसे चर्चित प्रोजेक्ट ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ है, जो पहले बजट की वजह से अटक गया था. अब ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त कमाई के बाद इस प्रोजेक्ट के दोबारा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है. इसके अलावा, आदित्य धर एक बड़े ऐतिहासिक फिल्म पर भी काम करने का सोच रहे हैं, जो मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य की कहानी पर आधारित हो सकती है. कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए वो फिर से रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहते हैं.
आदित्य धर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहते
इतना ही नहीं, एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का आइडिया भी उनके दिमाग में है, हालांकि इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल साफ है कि आदित्य धर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहते. ब्रेक के बाद ही वो तय करेंगे कि उनका अगला बड़ा प्रोजेक्ट कौन सा होगा, लेकिन इतना तय है कि वह फिर से बड़े स्केल पर धमाका करने की तैयारी में हैं.
यह भी पढे़ं: अचानक क्यों कैंसल हुआ हनी सिंह का कॉन्सर्ट? अब खुद आकर बताई वजह
The post धुरंधर की सफलता के बीच ब्रेक लेंगे आदित्य धर, रणवीर संग फिर बड़े प्रोजेक्ट की प्लानिंग appeared first on Naya Vichar.

