Highlights
DC vs MI: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला स्पोर्ट्सा जा रहा . यह इस सीजन का पहला डबल हैडर मैच है. इस मैच में तबीयत ठीक नहीं होने के कारण मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या नहीं स्पोर्ट्स रहे हैं. उनकी जगह सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान हैं. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. इसके साथ ही मुंबई इंडिंस ने टीम में 3 बदलाव किए हैं.
DC vs MI: दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब: मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार.
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.
दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्स: आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, समीर रिजवी, करुण नायर.
DC vs MI: अक्षर और सूर्या का बयान
टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे. इसके बाद उन्होंने कहा कि यह होम वन्यू पर इस सीजन का पहला मैच है. आगे अक्षर बोलते हैं कि हमने पिछले मैच में अच्छी तरह से लक्ष्य का पीछा किया. यहां तक कि टॉप आर्डर को भी पता है कि निचले क्रम में ऐसे बल्लेबाज हैं जो उनके विफल होने पर जिम्मेदारी ले सकते हैं. घरेलू मैच स्पोर्ट्सना हमेशा फायदेमंद होता है. हमारे डीसी समर्थक हमारा साथ देंगे. वही टीम है.
वहीं मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हार्दिक पंड्या वह ठीक नहीं हैं. आज बस उनकी जगह ले रहा हूं. स्पोर्ट्स में बहुत सकारात्मकता है. हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. पिच अच्छी दिख रही है. वहीं उन्होंने टीम के बदलावों पर भी चर्चा की. सूर्या ने कहा कि दीपक चाहर टीम में आए हैं. बोल्ट की जगह बॉश आए हैं और गजनफर की जगह सैंटनर आए हैं.
ये भी पढ़ें-
DC vs MI: क्या बारिश बिगाड़ सकती है स्पोर्ट्स? जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
चेन्नई में जीत के बाद श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना, अब सस्पेंशन का खतरा
The post DC vs MI: हार्दिक के बिना उतरी मुंबई, दिल्ली ने जीता टॉस, जानें कैसी है प्लेइंग 11 appeared first on Naya Vichar.