Hot News

बंगाल में हुमायूं कबीर को लगा ‘1000 करोड़’ का झटका, औवेशी ने तोड़ा गठबंधन

मुख्य बातें

Bengal Election: कोलकाता. पश्चिम बंगाल में विधानसभा के लिए होने जा रहे पहले चरण के मतदान से ठीक पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने हुमांयु कबीर की पार्टी से अपना गठबंधन तोड़ लिया है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने ट्वीट किया- हुमायूं कबीर के खुलासों ने बंगाल के मुसलमानों की असुरक्षा को उजागर किया है. AIMIM ऐसे किसी भी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिससे मुसलमानों की गरिमा पर सवाल उठे. AIMIM ने कबीर की पार्टी से अपना गठबंधन वापस ले लिया है.

बंगाल चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे औवेशी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने कहा है कि बंगाल के मुसलमान सबसे गरीब, उपेक्षित और शोषित समुदायों में से एक हैं. दशकों के धर्मनिरपेक्ष शासन के बावजूद उनके लिए कुछ नहीं किया गया है. किसी भी राज्य में चुनाव लड़ने के संबंध में AIMIM की नीति यही है कि हाशिए पर पड़े समुदायों को एक स्वतंत्र नेतृत्वक आवाज मिले. हम बंगाल चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे और आगे किसी भी पार्टी के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं होगा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक हजार करोड़ की डील आ आरोप

गुरुवार की देर शाम तृणमूल ने ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ के नेता हुमायूं कबीर का एक वीडियो जारी किया. वीडियो में हुमायूं एक व्यक्ति से बात करते हुए दिख रहे हैं, लेकिन कोई अन्य व्यक्ति नजर नहीं आ रहा है. नया विचार उस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में यह सुना जा सकता है कि उस व्यक्ति और हुमायूं के बीच 1000 करोड़ टका के सौदे पर चर्चा हो रही है. अल्पसंख्यकों को मूर्ख बनाना बहुत आसान है. हुमायूं को कहते हुए सुना जा सकता है. वह कह रहा है- मुझे यह जानने की ज़रूरत नहीं है कि बाबर ने क्या किया. पूरे देश के मुसलमान मेरे साथ हैं, यही मेरा इरादा है. तृणमूल नेतृत्व ने इस वीडियो पर कड़ी नाराजगी जताई है.

Also Read: प्रमाण दो, मैं इस्तीफा दूंगा, बंगाल के CEO मनोज अग्रवाल की TMC को खुली चुनौती

The post बंगाल में हुमायूं कबीर को लगा ‘1000 करोड़’ का झटका, औवेशी ने तोड़ा गठबंधन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top