Hot News

शुरुआती गिरावट के बाद सोने में तेजी, 1.51 लाख के करीब पहुंचा वायदा भाव

Gold-Silver Price: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव आज मामूली बढ़त के साथ ₹1,53,500 प्रति 10 ग्राम पर दिखा, जबकि सर्राफा बाजार में दिल्ली जैसे शहरों में कीमतों में ₹1,500 की कमी दर्ज की गई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि पश्चिम एशिया के हालात और अमेरिकी महंगाई दर (CPI) के आंकड़ों का असर कीमतों पर बना रहेगा.

IBJA: कैरेट के हिसाब से आज का भाव (10 अप्रैल, सुबह)

शुद्धता (कैरेट) भाव (प्रति 10 ग्राम)
सोना 24 कैरेट ₹1,49,937
सोना 23 कैरेट ₹1,49,337
सोना 22 कैरेट ₹1,37,342
सोना 18 कैरेट ₹1,12,453
सोना 14 कैरेट ₹87,713

शहरों के अनुसार सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,51,630 ₹1,39,000 ₹1,13,760
मुंबई/कोलकाता ₹1,51,480 ₹1,38,850 ₹1,13,610
चेन्नई ₹1,52,730 ₹1,40,000 ₹1,16,500
पटना/अहमदाबाद ₹1,51,530 ₹1,38,900 ₹1,13,660
लखनऊ/अयोध्या ₹1,51,630 ₹1,39,000 ₹1,13,760

एक्सपर्ट्स की राय और भविष्य के संकेत

  • अनिश्चितता का असर: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकरों की आवाजाही रुकने और छिटपुट लड़ाई की समाचारों ने निवेशकों के भरोसे को प्रभावित किया है.
  • अमेरिकी सीपीआई (CPI): मिराए एसेट शेयरखान के विशेषज्ञों का मानना है कि शुक्रवार को जारी होने वाले अमेरिकी महंगाई के आंकड़े सोने की अगली दिशा तय करेंगे.
  • बड़ी भविष्यवाणी: कॉमोडिटी विशेषज्ञों के मुताबिक, विदेशी बाजार में सोना जल्द ही $5,000 प्रति औंस के पार जा सकता है.

Also Read :रिटायरमेंट फंड को करें दोगुना, मैच्योरिटी के बाद ऐसे जारी रखें अपना PPF खाता

The post शुरुआती गिरावट के बाद सोने में तेजी, 1.51 लाख के करीब पहुंचा वायदा भाव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top