Iran US Ceasefire: इजराइल ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है. इजराइलन ने उनके बयान की निंदा करते हुए पाकिस्तान के तटस्थ मध्यस्थ की भूमिका पर भी संदेह जताया है. इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा- पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का इजराइल के विनाश का आह्वान बेहद आपत्तिजनक है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा- यह ऐसा बयान नहीं है जिसे किसी भी प्रशासन से बर्दाश्त किया जा सके, खासकर ऐसी प्रशासन से जो शांति के लिए स्वयं के एक निष्पक्ष मध्यस्थ होने का दावा करती है.
इजराइलन के विदेश मंत्री ने की बयान की निंदा
इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सआर ने भी आसिफ की टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि शांति में मध्यस्थता का दावा करने वाली प्रशासन की ओर से यह खुला यहूदी-विरोधी और घोर मिथ्या आरोप है. सआर ने कहा- इजराइल उन आतंकवादियों के खिलाफ अपनी रक्षा करेगा जो उसके विनाश की कसम खाते हैं.
‼️🇵🇰 UNREAL:
Israel slams Pakistan after Defense Minister Khawaja Asif calls Israel “evil and a curse for humanity,” “cancerous,” and says he hopes those who created it “burn in hell.”PM Benjamin Netanyahu’s office: “call for Israel’s annihilation is outrageous.”
FM Gideon… pic.twitter.com/iAQZfBpd4H
— Mossad Commentary (@MOSSADil) April 9, 2026
आसिफ ने इजराइल को मानवता के लिए अभिशाप बताया
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में इजराइल को बुरा और मानवता के लिए अभिशाप बताया था. आसिफ ने यह भी कहा- इस्लामाबाद में शांति वार्ता जारी है जबकि लेबनान में नरसंहार किया जा रहा है. उन्होंने कहा- निर्दोष नागरिकों को इजराइल मार रहा है. पहले गाजा, फिर ईरान और अब लेबनान में रक्तपात बेरोकटोक जारी है. उन्होंने कहा- मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि जिन लोगों ने यूरोपीय यहूदियों से छुटकारा पाने के लिए फलस्तीनी जमीन पर इस कैंसर जैसे देश को बनाया, वे नरक में जलें.
पाकिस्तान में हो सकता है ईरान-अमेरिका शांति वार्ता
पाकिस्तान और इजराइल के बीच बयानों की जंग ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी-ईरान के बीच 14 दिन का सीजफायर हुआ है. दोनों देश पाकिस्तान में शांति समझौते के लिए बातचीत कर सकते हैं.
The post पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब appeared first on Naya Vichar.

