Hot News

हाथी के हमले में भाजपा नेता की जान गई, सतर्क करते-करते खुद बने शिकार

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

Gumla News: झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना के बुरहु ग्राम निवासी 32 वर्षीय अनूप कुमार पांडे को हाथी ने कुचलकर मार डाला. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है. 

काम पर जाते वक्त हाथी से हुआ सामना

जानकारी के अनुसार अनूप बुरहु गांव में स्थित पावर ग्रिड पीएसएस ऑपरेटर का काम करता था. शुक्रवार की सुबह वह काम पर जा रहा था. इसी दौरान बुरहु पतरा के पास लोगों की भीड़ देखा तो अनूप भी वहां चला गया जाने के बाद पता चला कि जंगली हाथी पतरा में है. 

लोगों को किया सतर्क, खुद बने शिकार

अनूप ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पूरे इलाके को जानकारी दिया कि पतरा में जंगली हाथी आया है, कोई भी इधर ना आए. अगर आते भी तो पूरी सतर्कता के साथ आए. जिसके बाद अनूप के साथ में और दो लोग पतरा के अंदर थोड़ी दूर घुसे. इतने में हाथी दौड़ाने लगा. अनूप के साथ में गए दो युवक दूसरे रास्ते से भाग कर अपनी जान बचाया वहीं, अनूप हाथी के चपेट में आ गया. 

नहीं लौटने पर किया फोन 

काफी देर के बाद भी जब अनूप पतरा से बाहर नहीं आया तब उसके मोबाइल पर लोगों ने फोन किया तो उसने फोन भी नहीं उठाया. लोगों को अंदेशा होने लगा कि अनूप के साथ कुछ अनहोनी हो गई है. जिसके बाद हिम्मत करके कुछ लोग पतरा के अंदर घुसे तो देखा कि अनूप खून से लतपत मृत पड़ा है. जिसके बाद उसे उठाकर पतरा से बाहर निकाला गया और घटना की जानकारी घाघरा थाना फॉरेस्ट विभाग सहित कई जगहों पर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ो की संख्या में लोग घटनास्थल पहुंच गए. 

प्रशासन और वन विभाग मौके पर पहुंचा

थानेदार मोहन कुमार सिंह, रेंजर बिरसा लोहरा, फॉरेस्टर समी आफताब, प्रधान वनरक्षी सुनील राम और पीटर बाडा़ सहित कई लोग घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है. रेंजर बिरसा लोहरा ने कहा घटना काफी दुखदाई है. मृतक के परिवार को तत्काल सहयोग के तौर पर 25 हजार दिया जा रहा है बाकी मुआवजा की राशि कागजी प्रक्रिया के बाद दिया जाएगा. मुआवजा के लिए भी परिजनों का पूरा सहयोग वन विभाग की टीम करेगी. 

भाजपा से जुड़े थे अनूप पांडे

अनूप पूर्व हिंदुस्तानीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महामंत्री रह चुके हैं. वर्तमान में बीते 6 अप्रैल को घाघरा मंडल से नए पदाधिकारी की सूची अनुशंसा कर जिला भेजी गई, जिसमें अनूप कुमार पांडे को मंडल महामंत्री के तौर पर अनुशंसा कर भेजा गया. वह भाजपा के लिए पूरी ईमानदारी और सक्रिय रूप से पूरे इलाके में काम करते थे.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पूरे परिवार के लिए सिर्फ अनूप ही सहारा था. बूढ़े माता-पिता के साथ-साथ एक छोटा भाई दो बहन है. जिसमें से एक बहन की शादी उसने किया था. सभी का रो रो कर बुरा हाल है. गांव के लोगों के आंखों में आंसू है. सभी का कहना है कि हर सामाजिक काम से लेकर हर चीज में अनूप पूरे गांव का मदद करता था. 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता बिपिन बिहारी सिंह, रमेश गुप्ता, श्यामकिशोर पाठक, किशोर जायसवाल, अमित ठाकुर सहित अन्य लोग घटनास्थल पहुंचे. अनूप के शव को देखते ही आंखों में आंसू आने लगे. कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह भाजपा ही नहीं पूरे इलाके के लिए अपूरणीय क्षति है. इसकी भरपाई हम सभी मिलकर भी नहीं कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को  ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान

यह भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

The post हाथी के हमले में भाजपा नेता की जान गई, सतर्क करते-करते खुद बने शिकार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top