Hot News

धोनी को अपनी प्रेरणा मानते हैं मुकुल चौधरी,लखनऊ सुपर जायंट्स को दिलाई अंतिम गेंद पर जीत

Mukul Choudhary IPL : कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्‌स को रोमांचक जीत दिलाने वाले मुकुल चौधरी कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं. मुकुल ने इस मैच में महज 27 गेंदों में 54 रन बनाए और अंतिम ओवर में उन्होंने 12 रन बटोरे. मुकुल की पारी में 7 छक्के और 2 चौके शामिल हैं.

धोनी के फिनिशिंग अंदाज के हैं कायल

अपनी 54 रन की पारी में मुकुल ने सात छक्के लगाए, जिनमें एक हेलीकॉप्टर शॉट भी शामिल था. इस शाॅट ने सबको धोनी की याद दिला दी. मुकुल ने बताया कि वह बचपन से इस शॉट की प्रैक्टिस करते आ रहे हैं और धोनी के फिनिशिंग अंदाज से काफी प्रभावित रहे हैं. उन्होंने अपनी इस शानदार पारी को धोनी और अपने पिता को समर्पित किया. मुकुल ने कहा कि मैं बस अपने शॉट्स स्पोर्ट्सने पर फोकस करता हूं. अगर बॉल मेरे एरिया में आती है, तो मैं उसे हिट करता हूं, बाकी, जो भी होगा मैं उसपर ज्यादा सोचता हूं.

पंत ने भरोसा जताया, जिससे आत्मविश्वास बढ़ा

मुकुल चौधरी अपने करियर का तीसरा आईपीएल मैच स्पोर्ट्स रहे थे, लेकिन उन्होंने दबाव भरे हालात में जिस संयम और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया, वह काबिले तारीफ रहा. मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए मुकुल ने कहा कि कप्तान ऋषभ पंत और कोच जस्टिन लैंगर ने उन पर जो भरोसा जताया, उससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा. पंत ने उन्हें सलाह दी कि ज्यादा मत सोचो, अपने प्रोसेस पर भरोसा रखो और गेंद को देखकर स्पोर्ट्सो. इस सलाह ने मुकुल को दबाव से बाहर निकलने में मदद की.

ये भी पढ़ें : लखनऊ की जीत का जश्न आवेश खान ने बिना हेलमेट के मनाया, तो दर्शकों को याद आया 2023 का विवाद

The post धोनी को अपनी प्रेरणा मानते हैं मुकुल चौधरी,लखनऊ सुपर जायंट्स को दिलाई अंतिम गेंद पर जीत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top