Hot News

नीतीश के सामने दिल्ली में बवाल, भाजपा CM के विरोध में जदयू का हंगामा, संजय-ललन के नाम की उठी मांग

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के बाद दिल्ली में जदयू कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा कर दिया. कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए साफ संदेश दिया कि बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी जदयू के पास ही रहनी चाहिए.

जानकारी के अनुसार, जैसे ही नीतीश कुमार कार्यक्रम के बाद अपनी गाड़ी की ओर बढ़े, वहां मौजूद जदयू कार्यकर्ताओं का एक समूह अचानक नारेबाजी करने लगा. प्रदर्शनकारियों ने जोरदार हंगामा करते हुए अपनी मांगें रखीं और माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया.

भाजपा को CM पद देने का विरोध

जदयू के एक धड़े में इस बात को लेकर नाराजगी देखी जा रही है कि नीतीश कुमार के बाद बिहार की सत्ता भाजपा के हाथों में जा सकती है. कार्यकर्ताओं का मानना है कि अगर ऐसा हुआ तो पार्टी के लिए भविष्य में नेतृत्वक राह मुश्किल हो जाएगी. इसी कारण वे लगातार यह मांग कर रहे हैं कि अगला मुख्यमंत्री जदयू से ही होना चाहिए, न कि भाजपा से.

निशांत, संजय झा और ललन सिंह के नाम उछले

हंगामे के दौरान कार्यकर्ताओं ने संभावित मुख्यमंत्री के तौर पर कई नाम भी सुझाए. उन्होंने नारे लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार के बाद उनके बेटे निशांत को सीएम बनाया जाए. इसके अलावा संजय झा और ललन सिंह के नाम भी सामने आए. हालांकि, सभी कार्यकर्ताओं की एक ही मांग थी कि किसी भी हाल में मुख्यमंत्री पद भाजपा को नहीं जाना चाहिए.

अगले हफ्ते हो सकता है सत्ता परिवर्तन

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है. अब माना जा रहा है कि वे 13 अप्रैल को कैबिनेट बैठक के बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, 15 अप्रैल को बिहार के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है. इससे पहले दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें अंतिम फैसला लिया जाएगा.

बढ़ता दबाव, तेज होती सियासत

इस घटनाक्रम से साफ है कि जदयू के भीतर ही नेतृत्व को लेकर मतभेद उभरने लगे हैं. कार्यकर्ताओं द्वारा खुलेआम हंगामा कर दबाव बनाने की कोशिश से यह नजर आ रही है कि आने वाले दिनों में बिहार की नेतृत्व और भी दिलचस्प मोड़ ले सकती है.

Also Read: पीएम मोदी ने की नीतीश कुमार की जमकर सराहना, हरिवंश को फिर मौका मिलने पर भी दी शुभकामनाएं

The post नीतीश के सामने दिल्ली में बवाल, भाजपा CM के विरोध में जदयू का हंगामा, संजय-ललन के नाम की उठी मांग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top