Hot News

इजरायल के सामने झुका लेबनान? राष्ट्रपति औन बोले- सीजफायर ही इकलौता समाधान

Lebanon President: राष्ट्रपति औन ने मैरोनाइट समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में कहा कि अगर एक बार सीजफायर हो जाता है, तो दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत का रास्ता खुल सकता है. ‘टाइम्स ऑफ इजरायल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, औन ने उम्मीद जताई है कि लेबनान के इस प्रस्ताव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और वे अन्य देशों से भी इस पर चर्चा कर रहे हैं.

नेतन्याहू बोले- सीधी बातचीत होगी लेकिन हमला जारी रहेगा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे लेबनान के साथ जल्द से जल्द सीधी बातचीत शुरू करें. हालांकि, ‘द गार्जियन’ की एक रिपोर्ट में इजरायली अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि यह बातचीत और लड़ाई साथ-साथ चलेगी. यानी बातचीत के दौरान भी इजरायल के हमले रुकेंगे नहीं. नेतन्याहू ने स्पष्ट किया है कि लेबनान में अभी कोई सीजफायर नहीं हुआ है और  हिजबुल्ला के खिलाफ सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक क्षेत्र में पूरी तरह सुरक्षा बहाल नहीं हो जाती.

इजरायली सेना का कड़ा रुख  

इजरायली सेना (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ अयाल जमीर ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि सेना लेबनान में  हिजबुल्ला के खिलाफ ऑपरेशन बंद नहीं कर रही है. ‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में इजरायली बमबारी की वजह से लेबनान में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नेतन्याहू से लेबनान मामले में थोड़ा संयमित रुख अपनाने को कहा है. वहीं, IDF ने  हिजबुल्ला के लॉन्च साइट्स पर नए सिरे से हमले शुरू कर दिए हैं.

अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का हुआ सीजफायर 

अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का हुआ सीजफायर समझौता अब खतरे में नजर आ रहा है. ‘फार्स’ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरान ने साफ कर दिया है कि जब तक अमेरिका लेबनान में सीजफायर लागू नहीं कराता और इजरायल हमले बंद नहीं करता, तब तक इस्लामाबाद में होने वाली शांति वार्ता रुकी रहेगी. ईरान ने उन समाचारों को भी गलत बताया है जिनमें कहा गया था कि उनका प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए इस्लामाबाद पहुंच चुका है. बुधवार को ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) को बंद कर दिया था, जिसे इजरायली हमलों का जवाब माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: इजरायल के दबाव के बाद लेबनान के PM जाएंगे अमेरिका; क्या खत्म होगी मिडिल ईस्ट की जंग?

वाशिंगटन जाएंगे लेबनान के प्रधानमंत्री 

लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम जल्द ही वाशिंगटन डीसी की यात्रा करेंगे. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने लेबनान के सामने दो शर्तें रखी हैं: पहली  हिजबुल्ला का निशस्त्रीकरण (हथियार डालना) और दूसरी एक ऐतिहासिक शांति समझौता. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान से अपील की है कि वे इजरायली हमलों की वजह से इस नाजुक समझौते को टूटने न दें. वेंस ने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ से बातचीत में कहा कि यह शायद एक कानूनी गलतफहमी है जिसे सुलझाया जा सकता है. फिलहाल पाकिस्तान ने शनिवार को दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में US-ईरान वार्ता पर बैठक: इस्लामाबाद बना किला, सड़कों पर कंटेनर और कटीले तार, लोग घरों में कैद

The post इजरायल के सामने झुका लेबनान? राष्ट्रपति औन बोले- सीजफायर ही इकलौता समाधान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top