Hot News

NCL में ऑपरेटर पदों के लिए निकली वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

NCL Trainee Recruitment 2026: अगर आप केवल 10वीं पास हैं और प्रशासनी नौकरी की खोज कर रहे हैं, तो NCL की यह भर्ती आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है. जिन कैंडिडेट्स को टेक्निकल फील्ड में काम करना पसंद है, वे NCL HEMM (Heavy Earth Moving Machinery) के ऑपरेटर पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं. एप्लीकेशन प्रोसेस 9 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है. कैंडिडेट्स NCL CILकी ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. ऑपरेटर पोस्ट में कुल 577 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. 

NCL Trainee Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले NCL की ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in पर जाएं. 
  • Recruitment सेक्शन पर जाकर NCL HEMM Operator Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपना डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें. 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • फिर फीस (अगर लागू हो तो) जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

NCL Trainee Recruitment 2026 Notification Check Here

वैकेंसी डिटेल्स 

पोस्ट का नाम (Post Name) कुल पद (Total Vacancy)
डम्पर ऑपरेटर (Dumper Operator) 308
डोजर ऑपरेटर (Dozer Operator) 52
स्टाफ नर्स (Staff Nurse) 47
सरफेस माइनर ऑपरेटर (Surface Miner) 43
ग्रेडर ऑपरेटर (Grader Operator) 34
ओवरसियर – सिविल (Overseer Civil) 30
पे-लोडर ऑपरेटर (Pay Loader) 18
क्रेन ऑपरेटर (Crane Operator) 17
टेक्नीशियन – पैथोलॉजिकल (Technician Pathological) 12
फार्मासिस्ट (Pharmacist) 04
फिजियोथेरेपिस्ट (Physiotherapist) 04
टेक्नीशियन – रेडियोग्राफर (Technician Radiographer) 03
जूनियर टेक्नीशियन – ECG (Jr Technician ECG) 02
टेक्नीशियन – डेंटल (Technician Dental) 02
टेक्नीशियन – रिफ्रैक्शन/ऑप्टोमेट्री 01
कुल पदों की संख्या 577

एलिजिबिलिटी और आयु सीमा 

NCL की इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स कम से कम 10वीं या 12वीं पास होने चाहिए. या फिर रिलेटेड ट्रेड में IT या डिप्लोमा होना चाहिए. साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी हो सकता है. कुछ पदों के लिए एक्सपिरियंस भी मांगा जा सकता है. ऑपरेटर ट्रेनी के पोस्ट में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 30 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छुट मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: NPCIL में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

The post NCL में ऑपरेटर पदों के लिए निकली वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top