Donald Trump : इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका की शांतिवार्ता के शुरू होने से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का काफी कठोर और कूटनीतिक दबाव बनाने वाला सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है. ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करके ट्रंप ने ईरान को सीधे-सीधे चेतावनी दे दी है और यह संकेत भी दे दिया है कि अगर बातचीत सफल नहीं रही, तो अमेरिका कठोर कार्रवाई के लिए तैयार है.
ट्रंप ने स्पष्ट तौर पर होर्मुज स्ट्रेट और रिसेट की बात की
डोनाल्ड ट्रंप ने सीधे तौर पर होर्मुज स्ट्रेट के मुद्दे पर बात की पेशकश की है. अपने पोस्ट में ट्रंप ने कहा है कि ईरान के पास समुद्री मार्ग के अलावा बातचीत के लिए और कुछ नहीं है. अमेरिका ने री-सेट की बात की है, जिसका अर्थ है नए सिरे से शुरूआत. ट्रंप ने अपने संक्षिप्त पोस्ट में लिखा है-World’s most powerful reset. यह पोस्ट बहुत छोटा है, लेकिन इसका मतलब काफी बड़ा और रणनीतिक माना जा रहा है. ट्रंप reset शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर तब करते हैं जब वे किसी स्थिति को पूरी तरह बदलने या अपनी शर्तों पर फिर से शुरू करने की बात करते हैं. यहां इसका मतलब हो सकता है:-
ईरान के साथ नया समझौता,ताकत का प्रदर्शन और बातचीत फेल हुई तो कठोर कार्रवाई संभव है.
ट्रंप के पोस्ट का अर्थ
ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा है कि -The only reason they are alive today is to negotiate. इस पंक्ति का अर्थ बहुत कठोर है. ट्रंप कह रहे हैं कि ईरान अभी इसलिए सुरक्षित है क्योंकि बातचीत चल रही है,अगर बातचीत न हो, तो स्थिति बहुत गंभीर हो सकती है. ट्रंप का यह पोस्ट मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने वाला और एक तरह से सीधे चेतावनी देने वाला है.
ये भी पढ़ें : होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों का आवागमन क्या बिना रोकटोक के हो रहा है या ईरान वसूल रहा है टोल टैक्स?
संविधान के अनुच्छेद 80 के खंड 3 में क्या है, जिसके तहत राष्ट्रपति ने हरिवंश को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया?
धोनी को अपनी प्रेरणा मानते हैं मुकुल चौधरी,लखनऊ सुपर जायंट्स को दिलाई अंतिम गेंद पर जीत
The post शांतिवार्ता से पहले ट्रंप की खरी-खरी, ईरान से बातचीत सफल नहीं हुई, तो सैन्य कार्रवाई होगी appeared first on Naya Vichar.

