Hot News

हीरे की तरह चमके ‘डायमंड’ सिंह, DSP बनने के बाद UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

Diamond Singh Dhruw Success Story: डायमंड सिंह ध्रुव के पिता बलराम सिंह हमेशा चाहते थे कि उनका बेटा देश की सेवा करे. लेकिन अप्रैल 2025 में उनके पिता का निधन हो गया. पिता के जाने के बाद भी डायमंड ने हिम्मत नहीं हारी और उनके सपने को पूरा करने में जुटे रहे. उनकी जर्नी (Diamond Singh Dhruw Success Story) काफी रोचक रही है आइए इसपर एक नजर डालते हैं.

Diamond Singh Dhruw Story: कौन हैं डायमंड सिंह घ्रुव?

डायमंड सिंह छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक के परसवानी गांव से आते हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई गांव के सरस्वती शिशु मंदिर में हुई. इसके बाद उन्होंने रायपुर के स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की.

आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी यानी BHU से BA (ऑनर्स) किया. फिर दिल्ली के जेएनयू से पोस्ट ग्रेजुएशन किया. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें सिविल सर्विस में जाना है.

UPSC CSE 2025 Final Result with Marks Check Here

दिल्ली में रहकर की तैयारी

एक इंटरव्यू में डायमंड (Diamond Singh Dhruw) ने बताया कि उन्होंने 2023 से UPSC की तैयारी शुरू की थी. वह दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे थे. वह रोज करीब 6 से 7 घंटे पढ़ाई करते थे. इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेट का भी खूब इस्तेमाल किया. ऑनलाइन स्टडी मटेरियल, वीडियो और नोट्स की मदद से उन्होंने अपनी तैयारी को मजबूत बनाया.

तीसरे प्रयास में पास

डायमंड सिंह ने UPSC परीक्षा अपने तीसरे प्रयास में पास की. उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 623 हासिल की. यह रैंक भले ही टॉप में न हो, लेकिन इसके पीछे की मेहनत और संघर्ष इसे खास बना देता है.

खास बात यह है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा भी पास कर ली थी और उन्हें DSP पद के लिए चुना गया था. हालांकि उन्होंने अभी तक जॉइन नहीं किया है.

यह भी पढ़ें: दिन में डॉक्टर की ड्यूटी, रात में UPSC की तैयारी, श्रीलक्ष्मी को AIR 133

The post हीरे की तरह चमके ‘डायमंड’ सिंह, DSP बनने के बाद UPSC क्रैक कर रचा इतिहास appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top