Hot News

ईरान-इजरायल में छिड़ी ‘सभ्यता बनाम बर्बरता’ की जंग, नेतन्याहू ने अमेरिका पर दिया बड़ा बयान

Israeli PM Netanyahu Iran: उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान पूरी दुनिया में आतंक फैला रहा है और वह न केवल इजरायल बल्कि अमेरिका और पश्चिमी सभ्यता को भी खत्म करना चाहता है. नेतन्याहू ने यह भी साफ किया कि अभी यह जंग खत्म नहीं हुई है और आने वाले समय में नए हालात देखने को मिल सकते हैं.

लेबनान सीमा पर ‘येलो लाइन’ का तनाव  

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में एक हथियारबंद व्यक्ति को मार गिराने का दावा किया है. सेना का कहना है कि उस व्यक्ति ने ‘येलो लाइन’ को पार किया था, जो इजरायल की ओर से बनाया गया करीब 10 किलोमीटर का एक मिलिट्री जोन है.

हालांकि, इजरायल ने इस दावे के पक्ष में कोई ठोस सबूत पेश नहीं किए हैं. इजरायल का कहना है कि वह हिजबुल्लाह को खत्म करने के लिए इस इलाके पर कंट्रोल रखना चाहता है. इस ‘येलो लाइन’ की तुलना गाजा के उन हिस्सों से की जा रही है जहां इजरायली सेना का कब्जा है.

लेबनान में सड़कों की मरम्मत  

लेबनान की सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है कि उन्होंने टायर इलाके में इजरायली सेना द्वारा बनाई गई मिट्टी की दीवार को हटाना शुरू कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, लेबनानी सेना वहां एक सीमेंट की फेरी और निगरानी चौकी बना रही है ताकि टायर-फाल्सियेह पुल के रास्ते गाड़ियों की आवाजाही फिर से शुरू हो सके. बता दें कि शुक्रवार को हुए संघर्ष विराम (सीजफायर) के बाद से ही लेबनान प्रशासन बुनियादी ढांचे को ठीक करने में जुटी है ताकि विस्थापित हुए लाखों लोग अपने घरों को लौट सकें.

ये भी पढ़ें: अमेरिका में ईरानी स्त्री गिरफ्तार: सूडान को ड्रोन और बम बेचने का आरोप, ऐसे हुआ खुलासा

गाजा में हवाई हमले और बच्चों की मौत

संघर्ष विराम की कोशिशों के बीच गाजा में इजरायली हमले जारी हैं. फिलिस्तीनी न्यूज एजेंसी वाफा (Wafa) की रिपोर्ट के अनुसार, अल-मगाजी शरणार्थी शिविर के पास हुए हमले में हला सालेम दरविश नाम की एक बच्ची की मौत हो गई है. वहीं, अल-अवदा अस्पताल के हवाले से अल जजीरा ने बताया कि नुसेरात कैंप के पास एक ड्रोन हमले में 38 साल के अयमान खालिद अबू हसना की जान चली गई. इन हमलों में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिससे इलाके में हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें: वीडियो: समंदर के बीचों-बीच US मरीन कमांडोज का एक्शन, ईरानी जहाज पर ऐसे किया कब्जा

The post ईरान-इजरायल में छिड़ी ‘सभ्यता बनाम बर्बरता’ की जंग, नेतन्याहू ने अमेरिका पर दिया बड़ा बयान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top