Deoghar News: झारखंड के देवघर जिले में बेहतर पुलिस रिसर्च का उदाहरण पेश करते हुए एटीएस झारखंड और देवघर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है. 24 अप्रैल 2026 को देवघर नगर थाना कांड संख्या 170/26 के तहत की गई कार्रवाई में तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अजीत कुमार पांडेय उर्फ अजीत कुमार मिश्रा, पंकज कुमार सिंह और सोनू कुमार सिंह शामिल हैं.
अवैध हथियारों के साथ संगठित अपराध का खुलासा
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी संगठित तरीके से अवैध हथियारों का इस्तेमाल कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे. एटीएस टीम ने रांची में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर देवघर पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की. पूछताछ में आरोपियों ने माना कि वे पैसे के लालच में गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं
छापेमारी में यूएसए पिस्टल और अन्य सामान बरामद
छापेमारी के दौरान अजीत पांडेय के घर से एक देसी पिस्टल (मेड इन यूएसए 99 अंकित), 7.65 एमएम की तीन जिंदा गोलियां, दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. वहीं पंकज कुमार सिंह के पास से एक देशी कट्टा और कंपनी का कीपैड फोन और सोनू कुमार सिंह के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और इनके खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज हैं. इस कार्रवाई को जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. अभियान में रांची और देवघर पुलिस के पदाधिकारी शामिल थे.
इसे भी पढ़ें: Water Crisis: रांची में गहराया जल संकट, धुर्वा में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे 1 लाख लोग
इसे भी पढ़ें: अवैध संबंध बनाने के लिए पति की कराई थी हत्या, फरार एक और आरोपी गिरफ्तार
The post देवघर में ATS-पुलिस की कार्रवाई, US मेड पिस्टल के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

