Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपनी नीतियों में उन्होंने कई तरह की बातें बताई हैं जो आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखा रहे हैं. अपनी इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य ने किसी भी व्यक्ति के व्यवहार और समाज में उसकी पहचान को लेकर भी कुछ बेहद ही जरूरी और गहरी बातें बताई हैं. चाणक्य कहते हैं कि कई बार ऐसा भी होता है कि जो लोग पहले हमारी इज्जत करते थे, वे अचानक से ही हमें वैल्यू देना कम कर देते हैं या फिर हमें कम समझने लग जाते हैं. उनके अनुसार यह जो बदलाव आया है वह अचानक से नहीं, बल्कि हमारी ही कुछ आदतों और व्यवहार का नतीजा होता है. जब ऐसा होता है तो कई बार हमें यह समझ में भी नहीं आता है कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है. अगर आपके साथ कभी ऐसा हुआ है या फिर ऐसा हो रहा है, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की है. आज हम आपको ऐसा होने के पीछे के सबसे बड़े कारणों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.
खुद को ही कम आंकना
आचार्य चाणक्य के अनुसार जब भी कोई व्यक्ति हर समय निगेटिव बातें करने लग जाता है या फिर खुद को ही दूसरों से कम समझने लगता है, तो दूसरे लोग भी उसे गंभीरता से लेना कम कर देते हैं. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी भी इंसान के अंदर का कॉन्फिडेंस ही उसकी असली ताकत होती है. चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप ही खुद को वैल्यू नहीं देंगे, तो ऐसे में दूसरे भी आपको कम आंकने लग जाएंगे. अगर आप दूसरों के सामने अपनी इज्जत बरकरार रखना चाहते हैं, तो सबसे पहले खुद की इज्जत करना शुरू कर दें.
यह भी पढ़ें: आपकी सोच और नजरिया दोनों को बदल देंगी चाणक्य की ये 4 बातें, हर इंसान के लिए जानना जरूरी
साफ विचारों की कमी होना
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर किसी भी व्यक्ति के विचार साफ नहीं रहते और वह हर बात मणि काफी जल्दी बदल जाता है, तो भी लोग उसपर भरोसा करना छोड़ देते हैं. इस तरह के लोगों को समाज में कभी भी गंभीरता से नहीं लिया जाता है. चाणक्य नीति हमें यह सिखाती है कि किसी भी इंसान की साफ और स्टेबल सोच ही उसे समाज में इज्जत दिलाती है. वहीं, अगर उसकी बातें और सोच स्थिर नहीं है, तो लोग उससे देखते ही देखते दूरी बनाने भी लग जाते हैं.
जरूरत से ज्यादा बोलने की आदत
चाणक्य नीति के अनुसार जरूरत से ज्याद बोलना या फिर हर बात में ही अपनी राय देना भी कई बार आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. जब आप ऐसा करते हैं तो लोग आपको हल्के में लेना शुरू कर देते हैं और कम समझने लग जाते हैं. जब आपकी यह आदत होती है तो लोग आपकी बातों में गहराई नहीं देख पाते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार सही समय का इंतजार करके सटीक चीज कहने में ही आपकी बुद्धिमानी है.
यह भी पढ़ें: कमाई बढ़ाने से पहले बदलें अपनी ये 4 आदतें, जान लें वरना हाथ में कभी नहीं टिकेगा पैसा
अपने काम में गंभीरता की कमी
अगर आप उन लोगों में से हैं जो अपने ही कामों को लेकर लापरवाह रहता है या फिर अपने ही कामों को जिम्मेदारी से पूरा नहीं करता है, तो भी लोग उसकी इज्जत करना धीरे-धीरे कम कर देते हैं. चाणक्य के अनुसार किसी भी व्यक्ति की असली पहचान उसकी मेहनत और ईमानदारी ही होती है. जब आप अपने ही कामों में ढिलाई करने लगते हैं, तो दूसरों की नजरों में आपकी छवि खराब हो जाती है.
गलत संगत में रहना और गलत व्यवहार
चाणक्य नीति के अनुसार आप किस तरह के लोगों के साथ रहते हैं, किनके साथ उठते और बैठते हैं इसका भी सीधा असर आपकी ही छवि पर पड़ता है. जब आप गलत संगति में रहते हैं तो दूसरे भी आपको उसी नजर से देखने लग जाते हैं. इसके अलावा अगर आपका व्यवहार दूसरों के साथ अच्छा नहीं है, तो भी लोग आपको कम समझकर आपसे दूरी बनाने लग जाते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या आपका सीधा स्वभाव ही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन रहा है? जानें चाणक्य का क्या कहना है
The post आपको अचानक कम क्यों समझने लगते हैं लोग? आचार्य चाणक्य से जानें इसके पीछे के कारण appeared first on Naya Vichar.

